फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price: पाकिस्तान से तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें क्या है आज का भाव

Fri, 09 May 2025 06:37 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Gold-Silver Price: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच दिल्ली में सोना 480 रुपये चढ़कर 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, चांदी भी 200 रुपये महंगा हुआ। सर्राफा संघ के मुताबिक,  लोग अनिश्चितता से बचने के लिए सोने में निवेश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सोने-चांदी के दाम में बढ़ोतरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमत 480 रुपये बढ़कर 99,730 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लोग सुरक्षित निवेश के लिए सोने की ओर बढ़ रहे हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी। 

विज्ञापन


इससे पहले, गुरुवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 99,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना भी शुक्रवार को 480 रुपये चढ़कर 99,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो गुरुवार को 98,800 रुपये पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: 'सिंधु जल संधि मसले पर विश्व बैंक की भूमिका मध्यस्थ से ज्यादा कुछ नहीं', अध्यक्ष अजय बंगा का बयान
विज्ञापन


अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, कारोबारी तनाव में थोड़ी राहत मिली है, जिससे बाजार पर दबाव कम हुआ है और सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, भारत-पाकिस्तान तनाव, रूस-यूक्रेन युद्ध और इस्राइल की गाजा पर पूर्ण नियंत्रण पाने की योजना जैसे भू-राजनीतिक खतरे अब भी बने हुए हैं। इससे सोने को मजबूत समर्थन मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे हालात में अनिश्चितता से बचने के लिए लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

  
चांदी की कीमतें भी बढ़ीं
सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत भी 200 रुपये बढ़कर 98,400 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछली बार यह 98,200 रुपये पर बंद हुआ था। 

ये भी पढ़ें:  पाकिस्तानी शेयर बाजार ध्वस्त; कराची स्टॉक एक्सचेंज में भारी गिरावट, निवेशकों में दहशत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या हाल है?
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड (तुरंत खरीदा-बेचा जाने वाला सोना) 22.37 डॉलर बढ़कर 3,328.09 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं, स्पॉट सिल्वर 0.23% बढ़कर 32.54 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेष्क सौमिल गांधी ने बताया कि लोग अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के सदस्यों के संबोधन का इंतजार कर रहे। इससे डॉलर और सोने की आगे की कीमतों पर असर पड़ सकता है।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें