फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Risk : नायका समेत पांच कंपनियों ने डुबो दिए 1.5 लाख करोड़, जानें क्या है वजह

Fri, 18 Nov 2022 05:11 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

कोरोना महामारी में खुदरा कारोबार में वृद्धि और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाली सरकार की नीतियों की वजह से 2021 में आईपीओ के जरिये कंपनियों ने रिकॉर्ड 18 अरब डॉलर जुटाए थे। पिछले साल कुल 96 कंपनियों ने अपने आईपीओ पेश किए गए थे।
विज्ञापन
निवेश (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेटीएम समेत पांच कंपनियों के शेयरों में सूचीबद्ध होने के बाद से बड़ी गिरावट आई है। इससे निवेशकों को 18 अरब डॉलर (करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये) की चपत लगी है। मूल्यांकन को लेकर चिंता और वैश्विक स्तर पर बढ़ती दरों ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयरों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा, सूचीबद्ध होने के बाद से डिलीवरी स्टार्टअप जोमैटो, ब्यूटी ई-रिटेलर नायका, लॉजिस्टिक फर्म डेल्हीवरी और ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार के शेयरों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।  कैपग्रो कैपिटल एडवाइजर्स एलएलपी के पोर्टफोलियो मैनेजर अरुण मल्होत्रा का कहना है कि इन कंपनियों का मूल्यांकन बुनियादी ढांचा और बैलेंस शीट पर आधारित नहीं था। इनके पास मौजूद नकदी भी तेजी से घटती गई, जिसका असर इनकी शेयरों पर देखने को मिल रहा है।

सूचीबद्ध होने के बाद से लुढ़के इनके शेयर

कंपनी इश्यू प्राइज मौजूदा मूल्य गिरावट
पेटीएम 2,150.00 539.55 1,610.45
नायका 1,125.00 185.55 939.45
पॉलिसीबाजार 980.00 373.00 607.00
डेल्हीवरी 487.00 367.10 119.90
जोमैटो 76.00 67.75 8.25

(सोर्स : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की वेवसाइट)

विज्ञापन


नायका के शेयर से जुड़ी खास जानकारी

नायका की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने हाल ही में अपने निवेशकों के लिए 5:1 के अनुपात में बोनस इश्यू की घोषणा की है। शेयर की कीमत को इसी संदर्भ में देखा जाए।

2021 में आईपीओ से जुटाए रिकॉर्ड 18 अरब डॉलर
कोरोना महामारी में खुदरा कारोबार में वृद्धि और स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाली सरकार की नीतियों की वजह से 2021 में आईपीओ के जरिये कंपनियों ने रिकॉर्ड 18 अरब डॉलर जुटाए थे। पिछले साल कुल 96 कंपनियों ने अपने आईपीओ पेश किए गए थे। इनमें 68 आईपीओ इश्यू प्राइज के मुकाबले लाभ में हैं, जबकि 23 नुकसान में। वहीं, 66 आईपीओ बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुए थे, जबिक 25 में गिरावट रही थी।   

सॉफ्टबैंक ने बेचा 4.5% हिस्सा, पेटीएम 11% लुढ़का
सॉफ्टबैंक की अनुषंगी इकाई एवीएफ इंडिया होल्डिंग्स (केमैन) ने पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी 4.5 फीसदी हिस्सेदारी या 2,93,50,000 शेयर खुले बाजार सौदे के जरिये 1,631 करोड़ रुपये में बेच दी। इन शेयरों को 555.67 रुपये प्रति शेयर के भाव बेचा गया। 

  • इससे बीएसई पर पेटीएम का शेयर 10.31% गिरकर 539.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 11% गिरकर 535.20 रुपये पर आ गया था। 
  • एनएसई पर शेयर 10.78% नुकसान के साथ 536.60 रुपये पर बंद हुआ। बीएसई पर बाजार मूल्यांकन में 4,021.85 करोड़ रुपये की गिरावट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें