फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sone Chandi Ka Bhav: सोना 161 रुपये कमजोर हुआ, चांदी में भी 1111 रुपये की गिरावट

Thu, 17 Nov 2022 08:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sone Chandi Ka Bhav: सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 161 रुपये की गिरावट के साथ 53,235 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,111 रुपये की गिरावट के साथ 61,958 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 161 रुपये की गिरावट के साथ 53,235 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज की ओर से जानकारी दी गई। 

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,111 रुपये की गिरावट के साथ 61,958 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशल सर्विसेज में जिंस शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत दमानी ने कहा, ‘‘भू-राजनीतिक चिंताओं के कम होने से सुरक्षित-निवेश के रूप में सर्राफा की मांग प्रभावित होने तथा अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा आगामी महीनों में ब्याज दर के संदर्भ में आक्रामक रवैया नरम करने की उम्मीद के कारण सोने में गिरावट आई।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,770.05 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी नुकसान के साथ 21.32 डॉलर प्रति औंस रह गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषक दिलीप परमार के अनुसार, ‘अपेक्षा से बेहतर आर्थिक आंकड़ों के बाद अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि के बाद कॉमेक्स में सोने की कीमत में गिरावट आई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें