फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: दो दिन पहले शेयर खरीदकर भी पा सकते हैं बोनस-लाभांश, इन कंपनियों के शेयरधारकों को होगा बड़ा फायदा

Mon, 02 Jun 2025 07:56 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क अमर उजाला

सार

अगर आपने शेयरों में निवेश किया है तो इस हफ्ते अच्छा खासा बोनस और लाभांश लेने के लिए तैयार रहें। सैकड़ों कंपनियों ने हाल में अपने घोषित वित्तीय परिणामों में इसकी घोषणा की हैं।  इस लाभांश और बोनस का गणित बताती अजीत सिंह की रिपोर्ट-
 
विज्ञापन
निवेश investment new - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में करीब 5,000 कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से बहुत सारी कंपनियां तिमाही या सालाना वित्तीय परिणाम जारी करते समय लाभांश या बोनस या दोनों देने की घोषणा करती हैं। हाल में कई कंपनियों ने ऐसी घोषणा की है। जिन निवेशकों के पास रिकॉर्ड तारीख तक इन कंपनियों के शेयर होंगे, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


रिकॉर्ड तारीख का मतलब यह कि उस तारीख से पहले आपके पास कंपनी का शेयर होना चाहिए, जो तारीख कंपनी घोषित करती है। लाभांश का मतलब है कि जब कंपनी अच्छा फायदा कमाती है, तो इसका कुछ हिस्सा निवेशकों को देती है। अगर आपके पास अब भी किसी कंपनी का शेयर नहीं है और वह कंपनी 4 जून के बाद लाभांश देने वाली है तो भी दो दिन पहले शेयर खरीदकर लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- स्टेपअप: महंगाई को मात देने का फंडा, अपनाएं स्टेपअप SIP और तेजी से बढ़ाएं निवेश; समझिए क्या इसका गणित
विज्ञापन


तीन और चार जून को ये कंपनियां देंगी लाभांश
तीन जून को जिन कंपनियों ने लाभांश देने की घोषणा की है उनमें आतिश्य लि. प्रति शेयर एक रुपये देगी। लार्सन एंड टुब्रो 34 रुपये प्रति शेयर जबकि नुवामा वेल्थ ने 69 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की है। सनशिल्ड केमिकल 2.5 रुपये प्रति शेयर लाभांश देगी।

4 जून को कोफोर्ज शेयरों का विभाजन करेगी। आइनॉक्स इंडिया दो रुपये, सेशासाई पेपर 2.5 रुपये, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस यानी टीसीएस 30 रुपये प्रति शेयर और टाटा मोटर्स 6 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देगी। शालिभद्रा फाइनेंस ने हर तीन शेयर पर एक शेयर बोनस देने की घोषणा की है।

6 जून को दर्जनों कंपनियों ने तय की है तारीख
5 जून को सिर्फ दो कंपनियों ने रिकॉर्ड तारीख तय किया है। इनमें जिंदल ने दो रुपये और रैलिस इंडिया ने 2.5 रुपये प्रति शेयर लाभांश देने की घोषणा की है। 6 जून के लिए जिन कंपनियों ने लाभांश की घोषणा की है, अगर इनके शेयर आपके पास 4 जून तक हैं तो लाभांश पाने के हकदार हैं। इनमें बैंक ऑफ बड़ौदा 8.35 रुपये का लाभांश देगा। कंटेनर कॉरपोरेशन दो रुपये, डॉ. लाल पैथ लैब 6 रुपये, फिडेल सॉफ्टेक 2 रुपये, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट 90 रुपये, हाई एनर्जी बैटरीज तीन रुपये और आईएफजीएल एक रुपये का लाभांश देगी।

ये भी पढ़ें:- ग्लोबल डे ऑफ पैरेंट्स: माता-पिता को दें हेल्थ बीमा का सुरक्षा कवच, इलाज के लिए नहीं खर्च करनी पड़ेगी बचत
विज्ञापन


एलएंडटी प्रति शेयर देगी 38 रुपये का लाभांश
इंडियामार्ट इंटरमेश ने 30 रुपये का अंतरिम और 20 रुपये का विशेष लाभांश प्रति शेयर देने की घोषणा की है। जेएसडब्ल्यू एनर्जी दो रुपये, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस 38 रुपये, ताल एंटरप्राइजेज 30 रुपये, टाटा स्टील 3.6 रुपये प्रति शेयर और टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज 20 रुपये लाभांश देगी। शिलचर टेक्नोलॉजी हर एक पर दो शेयर देगी।

किसी भी कंपनी में केवल बोनस या लाभांश देखकर ही अपना पैसा नहीं लगाना चाहिए। कंपनी का प्रबंधन, माली हालत, कारोबार और अन्य आवश्यक पैमानों को देखकर ही उसमें निवेश पर विचार करें। -रामकिशोर त्रिवेदी, वित्तीय सलाहकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें