पिछले कुछ महीनों से इक्विटी बाजार में अस्थिरता का माहौल है, जिससे लार्ज, मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स में भारी गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के बावजूद कई सेगमेंट लंबे समय के निवेश के लिए आकर्षक अवसर प्रदान कर रहे हैं। निवेशकों को म्यूचुअल फंड के जरिये इस समय बाजार में निवेश पर ध्यान देना चाहिए। कम अस्थिरता बड़े निवेशकों और थोड़ा जोखिम लेने वालों के लिए लार्जकैप फंड स्थिर निवेश विकल्प साबित होते हैं।
ये भी पढ़ें: OPS: सरकारी कमियों को मंजूर नहीं 'यूपीएस', बताया पेंशन खत्म करने की साजिश; क्या अब पेंशन' बन गई ‘पेआउट'?
85 फीसदी तक निवेश लार्जकैप शेयरों में
ब्लूचिप फंड का 80-85 फीसदी तक निवेश लार्जकैप शेयरों में किया जाता है। 5-10 फीसदी निवेश मिडकैप सेक्टर में होता है। प्रमुख सेक्टरों में बैंकिंग, आईटी, पेट्रोलियम, ऑटोमोबाइल और कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। फंड हाउस कमजोर क्षेत्रों जैसे एफएमसीजी और सीमेंट सेक्टर में न्यूनतम निवेश करता है।
ये भी पढ़ें: Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स 267 अंक चढ़ा, निफ्टी 23250 के पार पहुंचा
पांच साल में 19 फीसदी से ज्यादा रिटर्न
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लूचिप फंड ने एक साल में 1.1 फीसदी, तीन साल में 16.7 फीसदी, पांच साल में 19.2 फीसदी और 10 साल में 12.9 फीसदी चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है। इस तरह के फंड बाजार की गिरावट में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं। सात से 10 फीसदी तक फंड को नकद के रूप में सुरक्षित रखा जाता है, जिससे बाजार की अनिश्चितताओं का सामना किया जा सके।
संबंधित वीडियोलार्जकैप में ब्लूचिप संतुलित निवेश करता है। इसने अस्थिर बाजार में भी संतुलित प्रदर्शन किया है और बेंचमार्क को रिटर्न के मामले में पीछे छोड़ने में अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है। -राजेश चौधरी, म्यूचुअल फंड वितरक