फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: एफडी पर घटने लगा ब्याज, फायदा उठाने का अंतिम अवसर

Mon, 14 Apr 2025 03:09 AM IST
निर्मल कांत अजीत सिंह, अमर उजाला।

सार

आरबीआई की ओर से लगातार दूसरी बार रेपो दर कम करने के बाद से अब बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर ब्याज दरें घटाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर आप अभी भी ज्यादा ब्याज लेना चाहते हैं तो इसका फायदा ले सकते हैं। इसका गणित बताती रिपोर्ट-
विज्ञापन
fixed deposit new fd - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई ने दो महीने में रेपो दर में 0.50 फीसदी की कटौती कर इसे 6 फीसदी पर ला दिया है। फरवरी में जब रेपो दर 0.25 फीसदी घटी थी, तब अधिकतर बैंकों ने न तो लोन पर ब्याज दर कम किया और न ही एफडी पर। इसका कारण यह था कि बैंकों के पास तरलता की भारी दिक्कत थी, जिसके कारण वे ज्यादा ब्याज दर के कारण जमाकर्ताओं को लुभाने का काम कर रहे थे। हालांकि, अप्रैल में जब फिर से रेपोे दर 0.25 फीसदी घटी तो बैंकों ने अगले ही दिन से कर्ज और जमा पर दरें घटानी शुरू कर दी। इसका कारण यह है कि आरबीआई ने पिछले कुछ महीनों में बैंकिंग प्रणाली में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम विभिन्न माध्यमों से डाली है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GTRI की रिपोर्ट में दावा-  अमेरिका पर चीन की सख्ती सुनहरा मौका, भारतीय ई-कॉमर्स विक्रेताओं के लिए खुले दरवाजे

तरलता बढ़ने से बैंकों ने दरें घटानी शुरू की
जब प्रणाली में अच्छी खासी तरलता आ गई है तो बैंक आगे भी एफडी पर ब्याज दरें घटाना जारी रखेंगे। आरबीआई अभी भी बैंकों में पैसा डालने के लिए तैयार है और 17 अप्रैल को 40,000 करोड़ रुपये बैंकों में डालेगा। हालांकि, हाल के समय में बैंकों की कर्ज की रफ्तार भी कम हो गई है। इससे ज्यादा जमा की जरूरत भी नहीं है। जिस तरह से आरबीआई ने अपने रुख को तटस्थ से बदलकर उदार अपनाया है, उससे आगे भी रेपो दर में कटौती होगी। जून और अगस्त में दो बार में 0.50 फीसदी कटौती की उम्मीद है। इससे बैंक फिर से जमा और कर्ज पर ब्याज दरें घटाएंगे, जिससे एफडी पर आपको कम फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


अभी भी 7 फीसदी से ऊपर मिल रहा ब्याज
सरकारी और निजी क्षेत्र के बड़े बैंक अभी भी 7 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। कुछ समय पहले तक यह 8 फीसदी था। हालांकि, छोटे बैंक अभी भी 8 फीसदी से ऊपर ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप 7 फीसदी से ज्यादा ब्याज पर अपना पैसा एफडी में डालना चाहते हैं तो यह अंतिम अवसर है। जून और अगस्त में यह दरें घटकर छह फीसदी तक जा सकती हैं। जिससे आपको एक लाख रुपये के एफडी पर साल में एक हजार रुपये का नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: यूबीएस रिपोर्ट: सेमीकंडक्टर उद्योग का राजस्व 2030 तक बढ़कर होगा 108 अरब डॉलर, ऑटो पार्ट्स उत्पादन भी बढ़ेगा

विभिन्न बैंकों में जमा करें पैसा
अगर आपके पास पांच लाख रुपये है तो आपको इसे कम से कम तीन अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग ब्याज दर पर जमा करना चाहिए। इससे आपको ब्याज ज्यादा मिलेगा। साथ ही किसी एक बैंक ने दर घटाई तो इसका नुकसान सभी पैसों पर नहीं होगा। कुछ पैसा छोटे बैंकों में भी आप कम समय के लिए एफडी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें