साल 2024 खत्म होने वाला है। यह अपनी वित्तीय सेहत की समीक्षा करने और नए साल के लिए निवेश-बचत योजना बनाने का सही समय है। साल के अंत में बजट की समीक्षा करने से अपने वित्तीय लक्ष्य को आसानी से हासिल करने की यात्रा आसान हो जाती है।
बीमा पॉलिसियों को नजरअंदाज न करें
नौ महीने तक के लिए रखें आपात फंड
आपातकालीन फंड नौकरी छूटने या दुर्घटना जैसी विषम परिस्थितियों में वित्तीय रूप से सहायक होता है। संकट के दौरान आदर्श रूप से आपके पास छह से नौ महीने तक के खर्चों के लिए आपात फंड होना चाहिए।
निवेश मूल्यांकन और टैक्स प्लानिंग भी करें
कर्जमुक्त होने के लिए मौजूदा वित्तीय सेहत के बारे में जानना आवश्यक है। इसके लिए अपनी कमाई, निवेश और देनदारियों की सूची बनाएं। क्रेडिट कार्ड बकाये को भी शामिल करें। इसके अलावा, दो-तीन वर्षों में कर व्यवस्थाओं में हुए बदलावों के बीच टैक्स प्लानिंग जरूर करें। पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था की तुलना कर निर्धारित करें कि कौन सी व्यवस्था अधिकतम छूट दिलाने के साथ ज्यादा बचत कराएगी। -आदिल शेट्टी, सीईओ, बैंक बाजार