फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Small Savings: डीए के बाद लघु बचत योजनाओं पर सरकार का बड़ा एलान, अप्रैल से शुरू हो रही तिमाही के लिए आया फैसला

Fri, 28 Mar 2025 06:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Small Savings: पीपीएफ और एनएससी समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में आगामी तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार की ओर से  एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी गई। इससे पहले सरकार ने डीए और डीआर में दो फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया था। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
लघु बचत योजना - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपीएफ और एनएससी समेत विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाले ब्याज दरों में आगामी तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक अप्रैल, 2025 से शुरू होने वाली तिमाही के लिए इसे अपरिवर्तित रखा गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की एक अधिसूचना में कहा गया है, "वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही जो 1 अप्रैल, 2025 से शुरू होकर 30 जून, 2025 को समाप्त होंगी के लिए विभिन्न लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें पिछली तिमाही के समान ही रहेंगी।

ये भी पढ़ें: Medicines: एक अप्रैल से मरीजों की जेब पर बढ़ेगा बोझ, बुखार-शुगर समेत इन बीमारियों की दवा हो सकती है महंगी
विज्ञापन


अधिसूचना के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा पर 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जबकि तीन साल की सावधि जमा पर ब्याज दर चालू तिमाही में 7.1 प्रतिशत ही रहेगी। लोकप्रिय सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और डाकघर बचत जमा योजनाओं की ब्याज दरें भी क्रमशः 7.1 प्रतिशत और 4 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई हैं।

किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 7.5 प्रतिशत होगी तथा निवेश 115 महीने में परिपक्व होगा। राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर ब्याज दर अप्रैल-जून 2025 की अवधि के लिए 7.7 प्रतिशत रहेगी। चालू तिमाही की तरह, मासिक आय योजना निवेशकों को 7.4 प्रतिशत ब्याज देगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: DA Hike: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा, महंगाई भत्त में दो फीसदी की बढ़ोतरी; कैबिनेट से मंजूरी

इसके साथ ही डाकघरों और बैंकों द्वारा संचालित छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में लगातार पांचवीं तिमाही में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार ने पिछली बार 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए कुछ योजनाओं में बदलाव किया था। सरकार हर तिमाही में लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें अधिसूचित करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें