एनआरआई को सुविधा
आरबीआई ने भारत बिल पेमेंट के जरिए दूसरे देशों से एनआरआई बिल भुगतान स्वीकार करने को मंजूरी दी है। इसमें उपयोगी चीजों, शिक्षा और अन्य इस तरह के शुल्क का भुगतान एनआरआई भारत में कर सकते हैं। इससे वरिष्ठ नागरिकों को फायदा होगा।
6 माह से महंगाई आरबीआई के 6% के दायरे से ज्यादा
| महंगाई |
रेपो दर |
| अप्रैल-7.79 |
4.00 |
| मई-7.04 |
4.40 |
| जून-7.01 |
4.90 |
(आंकडे़ फीसदी में )
4 हफ्ते की गिरावट के बाद बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
लगातार 4 हफ्ते की गिरावट के बाद 29 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.9 अरब डॉलर हो गया। 24 जून को यह 571.5 अरब डॉलर जबकि सितंबर, 2021 में यह 642 अरब डॉलर था।
कब बढ़ता और घटता है रेपो रेट
जब महंगाई बढ़ती है तो अर्थव्यवस्था में पैसे को कम करने के लिए दर बढ़ा दी जाती है। कर्ज महंगा होने से लोग खर्च कम करते हैं। इससे महंगाई घटती है। जब अर्थव्यवस्था बुरे दौर में होती है तब इसे सुधारने के लिए दरों को कम कर दिया जाता है जिससे लोग ज्यादा खर्च करते हैं। ऐसा कोरोना के समय 2020 में किया गया था। उस समय लगातार दरों को कम किया गया था।
जनवरी तक एक फीसदी और बढ़ सकती है ब्याज दर
जनवरी तक ब्याज दर में एक फीसदी और बढ़त हो सकती है। खाद्य पदार्थों और ईंधन की कीमतों में तेजी से ऐसा होगा। एचडीएफसी बैंक की प्रधान अर्थशास्त्री साक्षी गुप्ता ने कहा, आरबीआई रेपो दर को 5.75 फीसदी तक बढ़ा सकता है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंक 75 से 100 बीपीएस (बेसिस प्वाइंट) की बढ़ोतरी कर रहे हैं।
ऐसी धारणा है कि 75 से 100 बीपीएस की दर 50 बीपीएस से आगे जा सकती है। आरबीआई के उप गवर्नर माइकल पात्रा ने कहा कि बैंकों ने पहले ही जमा पर ब्याज बढ़ाना शुरू कर दिया है। बल्क जमा पर अब तेजी से दरें बढ़ सकती हैं। 15 जुलाई को समाप्त पखवाड़े में बैंकों की उधारी में वृद्धि 12.89 फीसदी रही।