फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बॉब्वे में 290 फीसदी बढ़ी महंगाई दर, ब्रेड की कीमत में हुई बेहताशा वृद्धि

Fri, 18 Oct 2019 05:38 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
zimbabwe - फोटो : PTI
विज्ञापन

जिम्बॉब्वे में ब्रेड के दाम अचानक से 60 फीसदी तक बढ़ गए हैं। गंभीर आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहे जिम्बॉब्वे में चीजों के बढ़े हुए दाम ने आम नागरिकों की चुनौती और भी बढ़ा दी है। अचानक से ब्रेड की कीमतों से बढ़ी मुश्किल भरे हालात पैदा हो गए हैं। जिम्बाब्वे में ब्रेड दूसरा सबसे महत्वपूर्ण खाद्यान्न है।  

विज्ञापन


ब्रेड की कीमतों में एक दिन के अंदर ही लगभग 60 गुना तक वृद्धि गई है। एक पैकेट ब्रेड का दाम एक दिन पहले 9 डॉलर था, जो अब बढ़कर 15 जिम्बाब्वे डॉलर हो गया है। जिम्बॉब्वे में लगभग एक दशक पहले महंगाई दर 500 अरब फीसदी तक पहुंच गई थी। 

सरकार खत्म करेगी अपनी करेंसी

इस अप्रत्याशित महंगाई दर ने देश को अपने ही करेंसी को खत्म करने के लिए मजबूर कर दिया है। आर्थिक संकट से जूझ रहे जिम्बाब्वे में लोग दवाइयां, अनाज और अन्य मूलभूत चीजों के भी मोहताज हैं। देश की बड़ी आबादी दिन भर में सिर्फ एक बार ही खाना खाने के लिए मजबूर है।

विक्रेताओं के अनुसार उत्पादन की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण दाम बढ़ाना हम लोगों की मजबूरी है। पिछले सप्ताह प्रशासन ने बिजली के दाम में भारी भरकम वृद्धि की थी, जबकि पहले से ही जिम्बॉब्वे बिजली संकट का सामना कर रहा है। अगस्त में ही बिजली 400 फीसदी तक बढ़ा दी गई थी। इस महीने की शुरुआत में जिम्बॉब्वे में पेट्रोल की कीमतों को 25 फीसदी तक बढ़ाया गया था।

कर्मचारी नहीं जा रहे नौकरी पर

सरकार के हजारों कर्मचारी बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के कारण काफी परेशान हैं। इस सप्ताह सरकार के सैकड़ों कर्मचारियों ने भत्ते और वेतन उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त होने के कारण ड्यूटी पर जाने से इनकार कर दिया है। पिछले महीने देश की महंगाई दर 290 फीसदी तक पहुंच गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें