पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कोयला उद्योग में 25.1 प्रतिशत जबकि उर्वरक उद्योग में 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं सीमेंट उद्योग में भी 26.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
देश के आठ कोर उद्योगों के इंडेक्स में पिछले साल के मई महीने की तुलना में इस साल इसी महीने में 18.1 प्रतिशत (प्रोविजिनल) की बढ़ोतरी हुई है। इस मई महीने में यह इंडेक्स 148.1 प्वाइंट पर रहा है। इंडेक्स में यह बढ़ोतरी सीमेंट, कोयला, उर्वरक बिजली के उत्पादन में उच्च वृद्धि के कारण दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कोयला उद्योग में 25.1 प्रतिशत जबकि उर्वरक उद्योग में 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं सीमेंट उद्योग में भी 26.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में पावर सेक्टर में भी 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।