फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ease of Doing Business: आंध्र, गुजरात और तेलंगाना इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में टॉप पर, वित्त मंत्री ने जारी की रिपोर्ट  

Thu, 30 Jun 2022 06:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात राज्यों में अगले चार नाम हैं- हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश। वहीं, एसपायर कैटेगेरी में शामिल सात राज्यों में असम, केरल और गोवा को शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman meeting with business leaders - फोटो : Twitter@FinMinIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश, गुजरात और तेलंगाना इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले सात राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची में टॉप पर बने रहने में कामयाब हुए हैं। यह रैकिंग बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान 2020 के कार्यान्वयन के तहत की गई है। यह बात गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कही गई है। 

विज्ञापन


इज ऑफ डूइंग बिजनेस के मामले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात राज्यों में अगले चार नाम हैं- हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा और मध्य प्रदेश। वहीं, एसपायर कैटेगेरी में शामिल सात राज्यों में असम, केरल और गोवा को शामिल किया गया है।

जबकि, इमर्जिंग बिजनेस इकोसिस्टम कैटेगरी में शामिल किए गए 11 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची में दिल्ली, पुडूचेरी और त्रिपुरा को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

वहीं, डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रहे भारतीय रुपये के सवाल पर बोलते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारतीय रूपया दुनिया की दूसरी करेंसीज की तुलना में मजबूत स्थिति में है।

वित्त मंत्री ने कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के मद्देनजर भू-राजनीतिक तनावों के बीच उभरते बाजार की मुद्राएं डॉलर के मुकाबले कमजोर हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि इस कमजोरी का कारण उच्च वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें और निरंतर हो रही मुद्रास्फीति है, इससे निपटने के लिए दुनिया भर के केंद्रीय बैंक तेजी से अपनी मौद्रिक नीति और दृष्टिकोण में बदलाव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें