फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की सबसे बड़ी शेयरधारक कंपनी वर्जिन ऑस्ट्रेलिया को खरीदने की दौड़ में शामिल

Fri, 15 May 2020 12:34 PM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : FACEBOOK
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस की सबसे बड़ी शेयरधारक इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को कहा कि उसने वर्जिन ऑस्ट्रेलिया की बिक्री में भाग लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता ऑस्ट्रेलियाई विमानन कंपनी द्वारा कोरोना वायरस महामारी के चलते दिवालिया होने की घोषणा के तीन सप्ताह बाद हुआ।

विज्ञापन


इंटरग्लोब की इंडिगो में 37.87 फीसदी हिस्सेदारी
अरबपति राहुल भाटिया के स्वामित्व वाली इंटरग्लोब की इंडिगो में 37.87 फीसदी हिस्सेदारी है, जबकि भारत की इस सबसे बड़ी एयरलाइन में राकेश गंगवाल, उनके परिवार के सदस्यों और उनके परिवारिक ट्रस्ट की 36.64 फीसदी हिस्सेदारी है।

21 अप्रैल को बंद हुई थी वर्जिन ऑस्ट्रेलिया
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया 21 अप्रैल को बंद हो गई थी, जिसके चलते 16,000 लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गई।

दिवाला प्रक्रिया के तहत मांगा था संरक्षण 
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी विमानन कंपनी वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने ऋण संकट के चलते अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए दिवाला प्रक्रिया के तहत संरक्षण मांगा था और इस संबंध में लेखा फर्म डेलॉयट को दिवाला प्रशासक के रूप में नियुक्त किया था।
विज्ञापन


इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने कहा कि, 'वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के संबंध में, इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज ने बिक्री प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और हम उस समझौते की गोपनीयता संबंधी आवश्यकताओं से बंधे हैं। इसलिए हम इस समय आगे कुछ भी कहने में असमर्थ हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें