फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिगो ने दी यात्रियों को यह बड़ी राहत, अन्य विमानों में किया जाएगा शिफ्ट

Sat, 17 Mar 2018 02:16 PM IST
488 फ्लाइट कैंसिल होने के बाद इंडिगो ने दी यात्रियों को यह बड़ी राहत, अन्य विमानों में किया जाएगा शिफ्ट
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन
विज्ञापन

लो कॉस्ट कैरियर इंडिगो ने 488 फ्लाइट कैंसिल करने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है। ए320 नियो विमानों को विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा खड़ा करने का आदेश देने के बाद इंडिगो और गो एयर ने अपनी कई उड़ानों को रद्द करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन


टिकट नहीं होगा कैंसिल
इंडिगो ने एक प्रेस रिलीज जारी करके कहा है कि फ्लाइट कैंसिल होने के बाद भी कंपनी ने यात्रियों द्वारा पहले से बुक किए गए टिकट को कैंसिल नहीं किया है। ऐसे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट में शिफ्ट किया जाएगा, जिसके चलते वो अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे।

इसके लिए यात्रियों से कोई अतिरिक्त चार्ज भी नहीं लिया जाएगा। इंडिगो ने कहा है कि फ्लाइट कैंसिल करने के बाद भी अभी 98 फीसदी फ्लाइट्स ऑपरेट हो रही हैं, जिसकी वजह से किसी तरह कोई दिक्कत नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बिगड़ा गर्मियों का शेड्यूल

इंडिगो फ्लाइट
इंडिगो की 488 और गोएयर की 138 उड़ानों को अगले कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। गौरतलब है कि दोनों कपंनियों को बजट एयरलाइंस माना जाता है और 600 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से हजारों लोगों का गर्मी की छुट्टियों का प्लान बिगड़ गया है। दोनों ही कंपनियां रोजाना औसतन 1200 से अधिक उड़ानों का संचालन करती हैं। 

31 मार्च तक कैंसिल रहेंगी फ्लाइट्स
घरेलू विमानन क्षेत्र में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली इंडिगो 15 से 31 मार्च के बीच 488 उड़ानों को रद्द करेगी। वहीं गोएयर ने 15 से 22 मार्च के बीच 138 उड़ानों को रद्द करने का निर्णय किया है। डीजीसीए को सौंपे गए टाइम टेबल और एयरलाइन की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार इंडिगो 15 से 21 मार्च के बीच रोजाना 36 उड़ानों का संचालन नहीं करेगी।

एयरलाइन ने संकेत दिए हैं कि 22 से 24 मार्च के बीच अन्य 18 रोजाना की उड़ाने भी रद्द हो सकती हैं। 25 से 31 मार्च के बीच रद्द होने वाली उड़ानों की संख्या 26 होगी। इस तरह इस महीने के अंत तक रद्द होने वाली कुल उड़ानों की संख्या 488 तक हो जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें