फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo Allowances Hike: इंडिगों ने नए साल में पायलटों को दिया तोहफा, भत्तों में की बढ़ोतरी; जानें कब से मिलेगा

Tue, 30 Dec 2025 04:30 AM IST
राहुल कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IndiGo: पायटलों के संकट से जूझ रही इंडिगो ने अपने कार्मचारियों को नए साल में तोहफा दिया है। इंडिगो की ओऱ से अपने पायलटों का भत्ता बढ़ाने का एलान किया गया है। कंपनी अलग-अलग श्रेणियों में बढ़ोतरी की है। 
 
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने पायलटों को नए साल का तोहफा देते हुए उनके भत्तों में बड़ी वृद्धि की है। हाल में रोस्टर प्रबंधन की गड़बड़ी के कारण हुई 4,500 उड़ानों के रद्दीकरण और यात्रियों की भारी फजीहत के बाद कंपनी अब पायलटों का मनोबल बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि 25 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की ये बढ़ोतरी अलग-अलग भत्तों की श्रेणियों में कई गई है, जिसमें डोमेस्टिक लेओवर, डेडहेड और नाइट शामिल हैं। साथ ही पायलट टेल-स्वैप (एक तय एयरक्राफ्ट को दूसरे एयरक्राफ्ट से बदलना) भत्ते के भी हकदार होंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि टेल-स्वैप भत्ता पहले नहीं दिया जाता था। ये बढ़ोतरी 1 जनवरी से लागू होंगी।

इन भत्तों में हुई बढ़ोतरी
कंपनी के अनुसार, कैप्टन के लिए लेओवर भत्ता 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये और फर्स्ट ऑफिसर के लिए 1,500 रुपये किया गया है। डेडहेडिंग (ड्यूटी के लिए यात्री के तौर पर यात्रा) भत्ते में भी 1,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। नए भत्ते 1 जनवरी से लागू होंगे। गौरतलब है कि उड़ानों के अचानक रद्द होने से कंपनी को न केवल नियामक जांच और भारी जुर्माने का सामना करना पड़ रहा, बल्कि मूडीज ने भी बड़े वित्तीय नुकसान की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोहरे का कहर: 600 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, अकेले इंडिगो की 118 फ्लाइट्स रद्द; 100 ट्रेनों भी लेट

रात के भत्ते में भी बढ़ोतरी
24 घंटे के समय के बाद हर घंटे के लिए कैप्टन को पहले के 100 रुपये के बजाय 150 रुपये मिलेंगे, जबकि फर्स्ट अफसर को पहले के 50 रुपये के बजाय 75 रुपये दिए जाएंगे।  एक कैप्टन और एक फर्स्ट ऑफिसर के लिए प्रति रात घंटे का नाइट भत्ता बढ़ाकर क्रमशः 2,000 रुपये और 1,000 रुपये कर दिया गया है।

इसके अलावा एक कैप्टन के लिए तय ब्लॉक घंटे का डेडहेड भत्ता 3,000 रुपये से बढ़ाकर 4,000 रुपये और एक फर्स्ट अफसर के लिए 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दिया गया है।  उनके अनुसार, कैप्टन के लिए ट्रांजिट के दौरान मील अलाउंस 500 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा विदेशी एयरलाइंस की ओर से भारतीय पायलटों को लुभाने की बढ़ती स्पर्धा के बीच इंडिगो ने यह कदम उठाया है। एयरलाइन प्रबंधन को उम्मीद है कि इस वित्तीय प्रोत्साहन से पायलटों की नाराजगी दूर होगी और परिचालन फिर से सुचारू हो सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें