कार्स24 के सह-संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने कहा कि कोरोना काल के बाद वर्क फ्रॉम ऑफिस का चलन शुरू होने के बाद प्री-ओन्ड कारों की बिक्री में तेजी देखी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कार खरीदने के लिए भारतीय औसतन महज तीन घंटे ही ऑनलाइन खोज करते हैं। इसके जरिये वे कारों की कीमत से लेकर अन्य जानकारियां हासिल करते हैं। कार्स24 ने एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ऑनलाइन कार खरीदने की बढ़ती मांग को देखते हुए कई डीलरों ने भी पूरी बिक्री प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। इससे ऑनलाइन खरीदारी पहले से आसान हो गई है। खरीदार घर बैठे ही पूरी खरीद प्रक्रिया पूरी कर लेता है। कार्स24 के सह-संस्थापक गजेंद्र जांगिड़ ने कहा कि कोरोना काल के बाद वर्क फ्रॉम ऑफिस का चलन शुरू होने के बाद प्री-ओन्ड कारों की बिक्री में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन
पुरानी कारों की बिक्री 100 फीसदी बढ़ी
रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय उपभोक्ताओं में प्री-ओन्ड (पुरानी) कारें खरीदने और बेचने को लेकर एक महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इससे कैलेंडर वर्ष 2023 की पहली तिमाही में पुरानी कारों की मांग सालाना आधार पर 100 फीसदी बढ़ी है। प्री-ओन्ड कार मार्केट में मारुति सुजुकी का दबदबा है। शहरों के लिहाज से पहली तिमाही में लखनऊ और पटना में प्री-ओन्ड कारों की डिलीवरी में तेज वृद्धि दर्ज की गई।