फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economy: ब्रोकरेज कंपनी ने आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 5.3 फीसदी किया, आरबीआई ने लगाया था अलग अनुमान

Sat, 08 Apr 2023 05:56 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली

सार

नोमुरा ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं व अन्य चुनौतियों के बीच आरबीआई का यह अनुमान बहुत आशावादी है। ब्रोकरेज कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर के घटकर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कहा कि आरबीआई का 2023-24 के लिए आर्थिक वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान ‘बहुत आशावादी’ है। अक्तूबर, 2023 से ब्याज दर में कटौती का सिलसिला शुरू हो सकता है।

विज्ञापन


नोमुरा ने शुक्रवार को कहा कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं व अन्य चुनौतियों के बीच आरबीआई का यह अनुमान बहुत आशावादी है। ब्रोकरेज कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में वृद्धि दर के घटकर 5.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। आरबीआई के वृद्धि पूर्वानुमान में एक फीसदी से ज्यादा की कमी की आशंका जताते हुए कमजोर वैश्विक वृद्धि व घरेलू मौद्रिक नीति में सख्ती के प्रभावों को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। 

पीछे छूट गया महंगाई का सबसे बुरा दौर
नोमुरा ने महंगाई संबंधी आरबीआई के पूर्वानुमान से सहमति जताते हुए कहा, सकल मुद्रास्फीति का सबसे बुरा दौर पीछे छूट चुका है। इसलिए केंद्रीय बैंक जून की मौद्रिक समीक्षा बैठक में भी रेपो दर में वृद्धि पर रोक जारी रख सकता है। हालांकि, जून के बाद महंगाई के लक्ष्य से थोड़ा पीछे रहने और आर्थिक वृद्धि पर उसका असर पड़ने की आशंका भी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें