फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Cancelled: ठंड ने थामी रेल यातायात की रफ्तार, स्पेशल-लोकल ट्रेनों समेत आज 498 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

Fri, 28 Jan 2022 02:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Cancelled 498 Trains: भारत के कई हिस्सों में भीषण शीत लहर जैसी स्थिति के चलते रेलवे ने शुक्रवार को 498 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया। कैंसिल सूची में हर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्पेशल ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है। इनमें 52596 DJ-GHUM-DJ JOY RIDE, 47105 HYB-LPI, 37811 HWH- BWN M/LOCAL, 37216 BDC-HWH LOCAL, 18104 ASR-TATA JALINWALABAG EXP, 13236 DNR - SBG EXPRESS ट्रेनें शामिल हैं।
 
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कई हिस्सों में भीषण शीत लहर जैसी स्थिति के चलते रेलवे ने शुक्रवार को 498 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया। कैंसिल सूची में हर रूट की ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कुछ स्पेशल ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है। इनमें 52596 DJ-GHUM-DJ JOY RIDE, 47105 HYB-LPI, 37811 HWH- BWN M/LOCAL, 37216 BDC-HWH LOCAL, 18104 ASR-TATA JALINWALABAG EXP, 13236 DNR - SBG EXPRESS ट्रेनें शामिल हैं।

विज्ञापन


रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह
शुक्रवार को कैंसिल की गई ट्रेनों के अलावा 26 ट्रेनों के शुरुआती स्टेशनों को बदला गया, जबकि मौसम के कारण परिचालन कारणों से 32 अन्य को शॉर्ट टर्मिनेट करने का भी फैसला किया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, गुजरात, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर विवरण जरूर चेक कर लें। 

बीते दिनों में कैंसिल ट्रेनों का आंकड़ा
गौरतलब है कि इससे पहले बीती 27 जनवरी को कम से कम 529 ट्रेनें और 26 जनवरी को 1267 ट्रेनें रद्द की गईं थीं। ट्रेनें रद्द करने का फैसला ठंड के प्रकोप के चलते लिया गया है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार को कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में और मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में शीत लहर की स्थिति जारी रहेगी। इसने कई राज्यों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है। उत्तर रेलवे के अनुसार, कोहरे के कारण दृश्यता भी काफी कम हो गई है। इससे पहले 15 जनवरी को भी रेलवे ने 1045 ट्रेनों को रद्द किया था।
विज्ञापन


कुछ प्रमुख कैंसिल होने वाली ट्रेनें  
 
ट्रेन नंबर  नाम
08132 BADAMPAHAR (BMPR)-TATANAGAR JN (TATA)
08740 BILASPUR JN (BSP)-SHAHDOL (SDL) 
09448 PATNA JN (PNBE)-AHMEDABAD JN (ADI)
12053 HARIDWAR JN (HW)-AMRITSAR JN (ASR) 
12054 AMRITSAR JN (ASR)-HARIDWAR JN (HW) JSH 
12179 LUCKNOWJN (LJN)-AGRA FORT (AF) SUF 
12180 AGRA FORT (AF)-LUCKNOWJN (LJN) SUF
12267 MUMBAI CENTRAL (MMCT)-HAPA (HAPA) DRNT
12268 HAPA (HAPA)-MUMBAI CENTRAL (MMCT) DRNT 
12327 HOWRAH JN (HWH)-DEHRADUN (DDN) SUF 
12365 PATNA JN (PNBE)-RANCHI (RNC) JSH 
12366 RANCHI (RNC)-PATNA JN (PNBE) JSH 
12368 ANAND VIHAR TERMINAL (ANVT)-BHAGALPUR (BGP) SUF 
12529 PATLIPUTRA (PPTA)-LUCKNOWJN (LJN) SUF
12530 LUCKNOWJN (LJN)-PATLIPUTRA (PPTA) SUF
12987 SEALDAH (SDAH)-AJMER (AII) SUF 
14211 AGRA CANTT (AGC)-NEW DELHI (NDLS) MEX 
14235 VARANASI JN (BSB)-BAREILLY (BE) MEX
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें