फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों को मिलेगा तोहफा, चार घंटे पहले बदल सकेंगे अपना बोर्डिंग स्टेशन

Fri, 22 Mar 2019 03:36 PM IST
shubham बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल यात्रियों को जल्द बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। इस सुविधा के तहत यात्री अपने बोर्डिंग यानी कि चढ़ने वाले स्टेशन में बदलाव करा सकेंगे।  यह नई सुविधा यात्रियों को एक मई से मिलेगी। 

चार्ट बनने से पहले करना होगा आवेदन

हालांकि इसके लिए यात्रियों को चार्ट बनने से पहले आवेदन करना होगा। अमूमन ट्रेन छूटने के निर्धारित चार घंटे पहले रेलवे चार्ट बना देता है। अभी यात्री अपनी यात्रा शुरू होने के 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन में बदलाव करा सकते हैं। 

ऐसे होगा बदलाव

मान लीजिए आपको नई दिल्ली से कानपुर तक की यात्रा करनी है। आपकी ट्रेन नई दिल्ली से छूटकर गाजियाबाद और फिर अलीगढ़ रुकती है। अब अगर आप गाजियाबाद स्टेशन के पास हैं तो फिर ट्रेन के छूटने से चार घंटे पहले वहां से भी चढ़ सकेंगे।

विज्ञापन


यह नियम अलीगढ़ से भी लागू होगा। इसके लिए आपको अपने निकटम आरक्षण केंद्र या फिर आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर के आवेदन करना होगा। यात्री 139 पर भी कॉल करके अपने बोर्डिंग स्टेशन को बदलवा सकते हैं। 

नहीं मिलेगा किराया वापस

हालांकि यात्रियों को दिल्ली से गाजियाबाद या फिर अलीगढ़ तक की यात्रा न करने पर पैसा वापस नहीं होगा। इस नियम का तभी पालन किया जाएगा, अगर गाजियाबाद या फिर अलीगढ़ में सीट खाली होगी। सीट खाली नहीं होने पर यात्री को यात्रा का अधिकार नहीं मिलेगा। इसके साथ ही वो सीट किसी अन्य यात्री को दे दी जाएगी। 

रेलवे ने दिया आदेश 

रेल मंत्रालय ने इस सुविधा को लागू करने के लिए देश भर के सभी रेलवे जोन को आदेश जारी कर दिया है। सेंट्रल फॉर रेलवे इंफोर्मेशन सिस्टम (क्रिस) ने सिस्टम में बदलाव करने का काम शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें