बढ़ा हवाई किराया
लखनऊ से दिल्ली व मुम्बई जाने वाले हवाई यात्रियों के लिए भी वापस लौटना कम खर्चीला नहीं होगा। दरअसल, हवाई किराया अभी बढ़ना शुरू हो गया है, जो होली के आसपास आठ से दस गुना तक होने की आशंका जताई जा रही है।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइटों का किराया जहां दो हजार रुपये से सात हजार तक पहुंच गया है। लखनऊ से मुम्बई का किराया चार से बारह हजार के बीच पहुंच गया है।
शताब्दी, राजधानी में सीटें खाली
हालांकि अभी भी अन्य ट्रेनों के मुकाबले वीआईपी ट्रेन शताब्दी और राजधानी में काफी सीटें खाली चल रही हैं। इन ट्रेनों में फ्लैक्सी प्राइसिंग लागू है, जिससे हर दस प्रतिशत सीटों के टिकट बिकने पर किराया बढ़ जाता है और अधिकतम किराया करीब 6 हजार रुपये तक पहुंच जाता है।
उदाहरण के लिए लखनऊ से दिल्ली चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस में नौ, दस व 11 फरवरी को वेटिंग हैं। यह क्रमश: 66, 124 व 75 है। 12 से 23 फरवरी तक शताब्दी में बम्पर सीटें खाली हैं। जो क्रमश: 223, 500, 336, 275, 371, 41, 539, 642, 462, 700, 629 व 610 सीटें खाली हैं।