फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त में पा सकते हैं 71 लीटर पेट्रोल, इंडियन ऑयल दे रहा है मौका

Mon, 17 Dec 2018 04:57 PM IST
शशांक गौर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल एक नया ऑफर लेकर आई है। अब आप साल भार में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से 71 लीटर पेट्रोल या डीजल मुफ्त में पा सकते हैं। 

विज्ञापन


ऐसे मिलेगा मुफ्त पेट्रोल

आपको मुफ्त पेट्रोल लेने के लिए क्रेडिट कार्ड से भुगतान करना पड़ेगा। अगर आपके पास सिटी बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो फिर उससे पेट्रोल पंप पर भुगतान करने पर लोगों को टर्बो प्वाइंट्स मिलेंगे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने हाल ही में सिटी बैंक के साथ एक समझौता किया है।

जिसके चलते इंडियन ऑयल ग्राहकों को सिटी बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड दे रहा है। इंडियन ऑयल के मुताबिक, इस कार्ड से ग्राहकों को हर साल 71 लीटर या डीजल फ्री दिया जाएगा। इंडियन ऑयल के किसी भी आउटलेट पर इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को तेल लेने पर फ्यूल सरचार्ज नहीं देना होगा।
विज्ञापन



150 के तेल पर 4 ट्रर्बो प्वाइंट्स

सिटी बैंक के इस कार्ड के जरिए यदि आप इंडियन ऑयल के किसी अधिकृत आउटलेट से तेल लेते हैं तो आपको 150 रुपये के तेल की खरीद पर 4 टरबो प्वाइंट मिलेंगे। जो ग्राहक इस कार्ड से हर साल 30 हजार तक की खरीददारी करते हैं उन्हें 1000 रुपये तक की छूट भी मिलेगी। 
विज्ञापन


एक ट्रर्बो प्वाइंट 1 रुपये के बराबर

आपको कार्ड पर जितने भी ट्रर्बों प्वाइंट मिलेंगे, उसके बराबर का कैशबैक मिलेगा। एक ट्रर्बो प्वाइंट 1 रुपये के बराबर होगा। इन प्वाइंटों को आप देश भर में मौजूद इंडियन ऑयल के 1200 आउटलेटों में से किसी पर भी रीडीम करा सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें