फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Oil cuts Aviation Fuel Prices: सस्ता हो सकता है हवाई सफर, इंडियन ऑयल ने की जेट फ्यूल की कीमतों में कटौती

Thu, 16 Dec 2021 11:57 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Oil Cuts ATF Prices From Today: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने गुरुवार को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम घटा दिए हैं। इनकी कीमतों में कटौती के बाद उम्मीद है कि एयरलाइन कंपनियां यात्री किराए में भी कटौती का निर्णय ले सकती हैं।
 
विज्ञापन
हवाई यात्रा - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाई सफर थोड़ा सस्ता हो सकता है, जीं हां जेट प्यूल की कीमतों में आज से कटौती की गई है जिससे हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को फ्लाइट टिकट में कुछ राहत मिलेगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने गुरुवार को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) के दाम घटा दिए हैं। 

विज्ञापन


दाम घटने के बाद बड़े शहरों में कीमत
इंडियन ऑयल की ओर से की गई इस कटौती के बाद देश के बड़े शहरों में इनके दाम में बदलाव हुआ है। जहां दिल्ली में एटीएफ का दाम घटकर 74,022.41 प्रति किलोलीटर हो गया है, जबकि कोलकाता में यह 78,215.01 रुपये प्रति किलोलीटर है। इसके अलावा, मुंबई में यह 72,448.20 रुपये प्रति किलोलीटर है और चेन्नई में इसकी कीमत कम होकर 76,197.80 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। नई कीमतें गुरुवार से लागू की गई हैं। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर घरेलू एयरलाइनों के लिए एटीएफ की कीमत दिल्ली में 739.90 रुपये प्रति किलोलीटर और कोलकाता में 778.87 रुपये प्रति किलोलीटर तक कम कर दी गई है। मुंबई में 733.11 रुपये प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 733.75 रुपये प्रति किलोलीटर तक घट गई है। 

यात्री किराए में कटौती संभव
गौरतलब है कि, एटीएफ की कीमतों में अक्तूबर महीने में तेल कंपनियों द्वारा करीब 13.8 फीसदी की बढ़ोतरी की गई थी। जेट फ्यूल की कीमतों में पिछले एक साल में 95.8 फीसदी तक की वृद्धि की गई है।  सितंबर में, कीमतों में साल-दर-साल 54.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जिसका श्रेय सितंबर 2020 के लो बेस को दिया गया, जब महामारी के कारण दरों में 32.2 फीसदी की गिरावट आई थी। हालांकि, गुरुवार से लागू की गई कटौती के चलते उम्मीद है कि एयरलाइन कंपनियां यात्री किराए में कटौती कर सकती हैं, जो निश्चित तौर पर हवाई यात्रियों के लिए राहत भरी खबर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें