फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: 2021-22 में 9.5 फीसदी रह सकती है विकास दर

Thu, 11 Jun 2020 01:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अर्थव्यवस्था पर अच्छी खबर
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था को लेकर लगातार आ रही बुरी खबरों के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर आई है। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष यानी 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच फीसदी सिकुड़ने का अनुमान जताया है। लेकिन फिच का कहना है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की विकास दर 9.5 फीसदी रह सकती है। 

विज्ञापन


वृद्धि दर में आ सकती है तेजी 
इस संदर्भ में फिच रेटिंग्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत के फाइनेंशियल सेक्टर की हालत अगर आगे और खराब न हो, तो वृद्धि दर में तेजी आ सकती है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से वित्त वर्ष 2020-21 में वृद्धि दर पर काफी दबाव है। 

महामारी के चलते कमजोर है ग्रोथ आउटलुक 
मौजूदा वर्ष के लिए फिच के अनुमान के अनुसार वृद्धि दर में पांच फीसदी तक कमी आ सकती है। फिच ने एशिया पैसेफिक सॉवरेन क्रेडिट ओवरव्यू में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते भारत का ग्रोथ आउटलुक कमजोर हुआ है। 
विज्ञापन


सरकार व RBI ने सुधार लिए उठाए कदम
अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो बार ब्याज दरों में कटौती की। साथ ही लॉन्ग टर्म रेपो ऑपरेशन के जरिए लिक्विडिटी बढ़ाने के उपाय किए गए। बैंकों और एनबीएफसी में तरलता बढ़ाने के लिए अलग से विशेष प्रावधान किए गए हैं। इतना ही नहीं, सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का एलान किया है।

मालूम हो कि देश में कोरोना वायरस को रोकने के लिए 25 मार्च को लॉकडाउन घोषित किया गया था। इस संकट के समय में अर्थव्यवस्था के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए और 357 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही गुरुवार सुबह आठ बजे तक संक्रमण के कुल मामले 2,86,579 हो गए और मृतकों की संख्या 8,102 पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें