फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: 'फिसड्डी अर्थव्यवस्था वाले इतिहास से बाहर निकला भारत', जानें ICAI के यूके चैप्टर में क्या बोले पीयूष गोयल

Thu, 13 Jul 2023 10:28 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Economy: केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। लोग अब भारत से विकसित देशों में आने वाले निवेश, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी की ओर देख रहे हैं। तो आप कल्पना कर सकते हैं, यह नया भारत है जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं।"
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) यूके चैप्टर के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "लगभग 10 साल पहले हमें एक नाजुक अर्थव्यवस्था माना जाता था और आज हम मजबूत बुनियादी बातों, उच्च विदेशी मुद्रा भंडार, कम मुद्रास्फीति के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं, अपेक्षाकृत हमारी मुद्रा स्थिर रही है।"

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। लोग अब भारत से विकसित देशों में आने वाले निवेश, प्रतिभा और प्रौद्योगिकी की ओर देख रहे हैं। तो आप कल्पना कर सकते हैं, यह नया भारत है जिस पर हम सभी गर्व कर सकते हैं।" बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि ईएसजी (पर्यावरण, समाज और शासन) महत्वपूर्ण है और हम एक राष्ट्र के रूप में इसके लिए बहुत प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, "भारत, आज अतीत का रक्षात्मक भारत नहीं है। हम आज उस इतिहास से बाहर निकलें हैं जहां हम हमेशा दुनिया के साथ लड़ रहे थे और हर उस चीज का विरोध कर रहे थे जो पश्चिमी दुनिया या विकसित दुनिया कर रही थी। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर भारतीय की मानसिकता एक विकसित राष्ट्र के बारे में सोचने की हो।"
विज्ञापन


वैश्विक मानकों से तालमेल जरूरी...
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- बौद्धिक संपदा (आईपी) अधिकारों, आधुनिकीकरण पर ब्रिटेन सहित कई अर्थव्यवस्थाओं से वार्ता जारी है। उन्होंने एक सवाल पर कहा, हम ब्रिटेन के साथ आईपी अधिकार या आईपी आधुनिकीकरण पर काम कर रहे हैं।

मोदी चाहते हैं, प्रत्येक भारतीय की मानसिकता विकसित राष्ट्र वाली हो
पीयूष गोयल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि प्रत्येक भारतीय की मानसिकता एक विकसित राष्ट्र की मानसिकता वाली हो। उन्होंने उस समय को भी याद किया जब भारत को एक नाजुक अर्थव्यवस्था माना जाता था। गोयल ने कहा, देश अब दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। लंदन में वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- पर्यावरण, सामाजिक और शासन (ईएसजी) महत्वपूर्ण है और भारत इसके लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें