फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solar Power: सोलर एनर्जी में भारत के बढ़ते कदम, सौर उत्पादन के जरिए छह महीने में बचाए 32603 करोड़ रुपये

Thu, 10 Nov 2022 07:27 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौर उर्जा की खपत को लेकर आज जारी हुई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया महाद्वीप के सात प्रमुख देशों में सौर उत्पादन के जरिए जनवरी से जून 2022 तक लगभग 34 अरब डॉलर की संभावित जीवाश्म ईंधन लागत बची है। यह इस अवधि के दौरान कुल जीवाश्म ईंधन लागत के नौ प्रतिशत के बराबर है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा उत्पादन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने सोलर एनर्जी के क्षेत्र में अपने बढ़ते कदमों का बड़ा कमाल दिखाया है। दरअसल, भारत ने साल 2022 की पहली छमाही में सौर उर्जा उत्पादन के कारण 1.94 करोड़ टन कोयले की बचत की है। एक ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसमें बताया गया है कि कोयले के साथ ही भारत ने ईंधन लागत में 4.2 अरब डॉलर की बचत की है।

विज्ञापन


दरअसल, गुरुवार को एनर्जी थिंक टैंक एम्बर, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर और इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस ने अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें खुलासा हुआ है कि 2022 की पहली छमाही में सौर उत्पादन के कारण ईंधन लागत में 4.2 बिलियन यानी  तकरीबन 32,603 करोड़ रुपये की बचत हुई है। एनर्जी थिंक टैंक एम्बर, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर और इंस्टीट्यूट फॉर एनर्जी इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंशियल एनालिसिस ने अपने विश्लेषण के बाद यह भी बताया है कि सोलर उर्जा क्षमता से लैस टॉप 10 अर्थव्यवस्थाओं में से पांच एशिया महाद्वीप में हैं। सोलर क्षमता से लैस इन शीर्ष 10 अर्थव्यवस्थाओं में से पांच भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और वियतनाम हैं। 

सौर उर्जा की खपत को लेकर आज जारी हुई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया महाद्वीप के सात प्रमुख देशों में सौर उत्पादन के जरिए जनवरी से जून 2022 तक लगभग 34 अरब डॉलर की संभावित जीवाश्म ईंधन लागत बची है। यह इस अवधि के दौरान कुल जीवाश्म ईंधन लागत के नौ प्रतिशत के बराबर है। इन सात देशों में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, फिलीपीन और थाईलैंड शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 34 अरब डॉलर की संभावित जीवाश्म ईंधन लागत  में अधिकांश हिस्सा चीन का है। चीन में सोलर एनर्जी के उपयोग का आलम यह है कि चीन में बिजली की कुल मांग का पांच प्रतिशत आपूर्ति सोलर एनर्जी से होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें