International Trade: जीडीपी के लिहाज से दुनिया की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत के अलावे अमेरिका, ईयू 27, मेनलैंड चाइना, जापान, ब्रिटेन, भारत, ब्राजील, साउथ कोरिया, कनाडा और रूस हैं। दुनिया के ये देश वैश्विक जीडीपी का लगभग 80 फीसदी हिस्सा है।
दुनिया की 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार ग्लोबल मंदी की आशंका से बहुत हद तक प्रभावित नहीं हुआ है। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस की ताजा ग्लोबल ट्रेड मॉनिटर रिपोर्ट के अनुसार यह एक सकारात्मक स्थिति है।
रिपोर्ट के अनुसार जीडीपी के लिहाज से दुनिया की दस सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत के अलावे अमेरिका, ईयू 27, मेनलैंड चाइना, जापान, ब्रिटेन, भारत, ब्राजील, साउथ कोरिया, कनाडा और रूस हैं। दुनिया के ये देश वैश्विक जीडीपी का लगभग 80 फीसदी हिस्सा है।
विज्ञापन
वैश्विक निर्यात में इनकी हिस्सेदारी तीन चौथाई यानी 75 प्रतिशत है। दुनिया में सबसे ज्यादा व्यापार इन्ही देशों के बीच होता है। रिपोर्ट के एक हिस्से में कहा गया है कि आने वाले कुछ महीनों में अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर वैश्विक आर्थिक मंदी का असर दिख सकता है।
मासिक एतिहासिक आंकड़े दर्शाते हैं कि दुनिया के 10 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल अधिकांश देशों के निर्यात में कमी आ रही है। पीएमआई नेक्सो की रिपोर्ट के अनुसार आयात के मामले में में अब भी स्थिति सकारात्मक बनी हुई है पर आने वाले कुछ महीनों में आयात और निर्यात दोनों में कमी दर्ज की जा सकती है।