भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है। आरबीआई के आंकड़े के मुताबिक 29 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 620.44 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है।
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 महीनों के उच्चतम स्तर पर जा पहुंचा है। 22 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से बड़ी उछाल देखने को मिली है। ये 4.471 अरब डॉलर के उछाल के साथ 620.441 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। इसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 615.97 अरब डॉलर था। कैलेंडर वर्ष 2023 में आरबीआई ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 58 अरब डॉलर जोड़े।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली
भारतीय रिजर्व बैंक ने 29 दिसंबर को विदेशी मुद्रा भंडार का आंकड़ा जारी किया है। आरबीआई के आंकड़े के मुताबिक 29 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.47 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 620.44 अरब डॉलर पर जा पहुंचा है। ये लगातार छठा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी देखने को मिली है। विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) में भी बड़ी उछाल आई है। 4.698 अरब डॉलर के उछाल के साथ एफसीए 549.747 अरब डॉलर रहा है।
71 अरब डॉलर घट गया था
अगर पिछले साल यानी वर्ष 2022 की बात करें तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कुल मिलाकर 71 अरब डॉलर घट गया था। वहीं, इस साल आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में गिरावट आई है। 10.2 करोड़ डॉलर की कमी के साथ गोल्ड रिजर्व 474.74 अरब डॉलर पर आ गया है।
विज्ञापन
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़ा
इससे पहले 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह से पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 9.112 अरब डॉलर बढ़कर 615.971 अरब डॉलर हो गया था। अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।