फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 13.5 बिलियन डॉलर रहा देश का चालू खाता अधिशेष, आरबीआई ने किया खुलासा

Fri, 27 Jun 2025 06:10 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि भारत के चालू खाता शेष में 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का अधिशेष दर्ज किया गया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को बताया कि भारत के चालू खाता शेष में 2024-25 की जनवरी-मार्च तिमाही में 13.5 अरब डॉलर (जीडीपी का 1.3 प्रतिशत) का अधिशेष दर्ज किया गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 4.6 अरब डॉलर (जीडीपी का 0.5 प्रतिशत) था। 2024-25 की दिसंबर तिमाही में चालू खाता घाटा 11.3 बिलियन डॉलर (जीडीपी का 1.1 प्रतिशत) था।

विज्ञापन


वार्षिक आधार पर, भारत का चालू खाता घाटा 2024-25 के दौरान 23.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.6 प्रतिशत) होगा। यह 2023-24 के दौरान रहे 26 बिलियन अमेरिकी डॉलर (जीडीपी का 0.7 प्रतिशत) से कम है। इसका मुख्य कारण अधिक शुद्ध अदृश्य प्राप्तियां हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक के 'वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के दौरान भारत के भुगतान संतुलन में विकास' शीर्षक वाले आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में व्यापारिक व्यापार घाटा 59.5 बिलियन अमरीकी डॉलर रहा, जो वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के 52 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक है। हालांकि, यह 2024-25 की तीसरी तिमाही के 79.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से कम हो गया।
विज्ञापन


शुद्ध सेवा प्राप्तियां एक वर्ष पूर्व के 42.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024-25 की चौथी तिमाही में 53.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गईं। व्यावसायिक सेवाओं और कंप्यूटर सेवाओं जैसी प्रमुख श्रेणियों में सेवा निर्यात में वर्ष दर वर्ष आधार पर वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें