फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Deficit: जुलाई में देश का निर्यात 1.2% घटा; आयात में 7.45% का इजाफा, व्यापार घाटा 23.5 अरब डॉलर हुआ

Wed, 14 Aug 2024 02:57 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Trade Deficit: वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने संवाददाताओं को बताया कि ताजा रुझानों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वस्तुओं और सेवाओं का कुल निर्यात चालू वित्त वर्ष में पिछले साल के आंकड़ों को पीछे छोड़ देगा।
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार तीन महीने तक सकारात्मक दायरे में रहने के बाद देश का निर्यात जुलाई, 2024 में 1.2 फीसदी घटकर 33.98 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में 34.49 अरब डॉलर की वस्तुओं का निर्यात किया गया था। कच्चे तेल, चांदी और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की खरीदारी बढ़ने से आयात पिछले महीने 7.45 फीसदी बढ़कर 57.48 अरब डॉलर पहुंच गया। वाणिज्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, आयात में वृद्धि से व्यापार घाटा जुलाई में सालाना आधार पर 21.76 फीसदी बढ़कर 23.5 अरब डॉलर पहुंच गया। जुलाई, 2023 में 19.3 अरब डॉलर का व्यापार घाटा हुआ था।  

विज्ञापन


वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा, पेट्रोलियम उत्पादों के कमजोर प्रदर्शन से निर्यात में गिरावट आई है। जुलाई में देश से 5.22 अरब डॉलर मूल्य के पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात किया गया, जो 22.15 फीसदी कम है। इसके अलावा, कीमतों में नरमी, कमजोर मांग और घरेलू खपत बढ़ने से भी निर्यात के मोर्चे पर झटका लगा है। 

चांदी के आयात में 439 फीसदी वृद्धि

  • आंकड़ों के मुताबिक, कच्चे तेल का आयात जुलाई में 17.44 फीसदी बढ़कर 13.87 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। इस अवधि में 16.57 करोड़ डॉलर का चांदी आयात किया गया, जो सालाना आधार पर 439 फीसदी की भारी बढ़ोतरी है। 
  •  इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के आयात में सालाना आधार पर 37.31 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली।
  •  सोने का आयात 10.65 फीसदी घटकर 3.13 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका समेत पांच देशों में सर्वाधिक भेजे गए उत्पाद

विज्ञापन

भारत से जुलाई में जिन पांच देशों को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया, उनमें अमेरिका, नीदरलैंड, तंजानिया, सिंगापुर और मैक्सिको शामिल हैं।

अप्रैल-जुलाई में व्यापार घाटा 85.58 अरब डॉलर
आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जुलाई अवधि में निर्यात 4.15 फीसदी बढ़कर 144.12 अरब डॉलर पहुंच गया। व्यापार घाटा भी बढ़कर 85.58 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें