फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export Data: नवंबर में निर्यात का आंकड़ा 2.83 प्रतिशत घटकर 33.9 बिलियन डॉलर हुआ, सरकार की ओर से आंकड़े जारी

Fri, 15 Dec 2023 02:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Export Data: चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान देश के निर्यात में 6.51 प्रतिशत की कमी आई और यह 278.8 अरब डॉलर रह गया। आठ महीने की अवधि के दौरान आयात 8.67 प्रतिशत घटकर 445.15 अरब डॉलर रह गया।
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश का निर्यात इस साल नवंबर में 2.83 प्रतिशत घटकर 33.90 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले इस महीने में 34.89 अरब डॉलर था। इस दौरान आयात भी घटकर 54.48 अरब डॉलर रह गया, जो नवंबर 2022 में 56.95 अरब डॉलर था। देश का व्यापार घाटा नवंबर में 20.58 अरब डॉलर रहा। सरकार की ओर से शुक्रवार को  इससे जुड़े आंकड़े जारी किए गए।

विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि में निर्यात 6.51 प्रतिशत घटकर 278.8 अरब डॉलर रहा। आठ महीने की अवधि के दौरान आयात 8.67 प्रतिशत घटकर 445.15 अरब डॉलर रह गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने बताया कि वैश्विक नरमी के बावजूद भारत के निर्यात से जुड़े आंकड़े अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें