फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट ने किया सचेत: फर्जी वेबसाइटें दे रहीं लोगों को झांसा, इनसे बचके रहने में ही भलाई, जानें पूरा मामला

Sat, 23 Apr 2022 04:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India Post Issues Warning: इन दिनों सोशल मीडिया पर फर्जी लकी ड्रा तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के बदले में 6,000 रुपये तक जीतने का मौका मिलने का लालच दिया जा रहा है। इसे भारतीय डाक से संबंद्ध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
भारतीय डाक (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय डाक ने देशवासियों को सचेत करते हुए कहा है कि कुछ फर्जी वेबसाइटों से सतर्क रहने की जरूरत है। शनिवार को एक बयान में इंडिया पोस्ट के हवाले से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर कुछ वेबसाइटें सर्वे और क्विज के माध्यम से सरकारी सब्सिडी देने का झांसा दे रही हैं, जो कि पूरी तरह से झूठा दावा है। इनसे बचकर रहने में ही भलाई है। 

विज्ञापन


ऐसे मेल-मैसेज पर न करें भरोसा
इंडिया पोस्ट की ओर से कहा गया है कि हम देश की जनता को सूचित करना चाहते हैं कि इस तरह की किसी भी गतिविधि में हम शामिल नहीं है। हमारी ओर से किसी तरह के सर्वे या क्विज के आधार पर सब्सिडी, बोनस या पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई है। इंडिया पोस्ट ने कहा है कि लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि अगर आपको इस तरह के नोटिफिकेशन, ईमेल या मैसेज प्राप्त होते हैं, तो उसपर कतई भरोसा न करें।

व्यक्तिगत जानकारी कतई साझा न करें
बयान में कहा गया कि इस तरह की फर्जी वेबसाइटों पर अपना विवरण जैसे कि जन्म तिथि, बैंक अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर, जन्म स्थान बगैरह साझा करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इस तरह के फर्जी ई-मेल, मैसेज भेजने वाली फर्जी वेबसाइटों के फर्जीवाड़े को लेकर इंडिया पोस्ट सख्त रुख अख्तियार कर रहा है। इंडिया पोस्ट के बयान के मुताबिक, इन फर्जी वेबसाइटों के खिलाफा कार्रवाई शुरू की जा रही है। इन वेबसाइटों के यूआरएल और लिंक की जांच की जा रही है और इन्हें रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। इसलिए इस तरह के प्रलोभनों पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया न दें। 
विज्ञापन


लकी ड्रा के जरिए दिया जा रहा झांसा
दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर फर्जी लकी ड्रा तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें लोगों को व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के बदले में 6,000 रुपये तक जीतने का मौका मिलने का लालच दिया जा रहा है। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो फैक्ट चेक की ओर से इस फर्जी दावे का खुलासा किया गया है। इसके अनुसार यह एक स्कैम है और इसका भारतीय डाक से संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें