फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade: वाणिज्य सचिव का हेग दौरा, भारत और नीदरलैंड ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीके पर की चर्चा

Sun, 27 Apr 2025 02:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Trade: वाणिज्य सचिव सुनील बर्तवाल की हेग यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। 2024-25 में भारत का निर्यात नीदरलैंड के साथ 1.75% बढ़कर 22.76 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 5 अरब डॉलर से अधिक रहा। इस यात्रा में स्टार्टअप, तकनीकी सहयोग और अंतरिक्ष क्षेत्र में साझेदारी को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
सुनील बड़थ्वाल, मिशियल स्वीयर्स - फोटो : एक्स/वाणिज्य मंत्रालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और नीदरलैंड ने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। यह चर्चा वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल की हेग यात्रा के दौरान हुई। उनका यह दौरा इसलिए खास है, क्योंकि वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के बावजूद नीदरलैंड को भारत के निर्यात में वृद्धि देखी जा रही है। 

विज्ञापन


वाणिज्य मंत्रालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल और भारत के राजदूत ने हेग में विदेश आर्थिक संबंधों के निदेशक मिशियल स्वीयर्स से मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में संयुक्त व्यापार और निवेश समिति (जेटीआईसी) के जरिए रणनीतिक आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। 

ये भी पढ़ें: India US BTA: व्यापार समझौते को लेकर भारत की तैयारी तेज, अमेरिका से कर सकता है तकनीकी क्षेत्र में ढील की मांग
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का नीदरलैंड के साथ निर्यात 1.75 फीसदी बढ़कर 22.76 अरब डॉल हो गया। 2023-24 में यह 22.36 अरब डॉलर था। इस दौरान आयात पांच अरब डॉलर से अधिक रहा।

वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव साकेत कुमार ने भी हेग में नीदरलैंड के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और स्टार्टअप और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। मंत्रालय ने बताया कि बैठक में उद्यमिता, तकनीकी आदान-प्रदान, अंतरिक्ष सहयोग और दोनों देशों के बीच स्टार्टअप साझेदारी को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PNB Scam: पीएनबी की जिस शाखा में हुआ अरबों का बैंक घोटाला, अब वहां ऑर्गेनिक कॉफी का मजा ले रहे लोग

बड़थ्वाल ने क्रोएशिया के जांग्रेब का भी दौरा किया और वहां के विदेश व्यापार और विकार राज्य सचिव जेडेंको लुसीच से मुलकात की। इस मुलाकात में द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और मजबूत बनाने और निवेश के अवसरों की तलाश पर चर्चा की गई। 2024-25 (अप्रैल-जनवरी) में भारत का क्रोएशिया के साथ निर्यात 270 मिलियन डॉलर रहा, जबकि आयात 69.49 मिलियन डॉलर था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें