दुनिया की सबसे बड़ी वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी ब्लैकस्टोन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। कंपनी के चेयरमैन और सीईओ स्टीफन ए श्वार्जमैन ने कहा कि भारत अब उभरता हुआ बाजार नहीं रहा, बल्कि वह पहले ही एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर चुका है।
विश्व आर्थिक मंच के दौरान दावोस में दिए एक इंटरव्यू में श्वार्जमैन ने कहा कि हम जानते हैं कि भारत उभर चुका है, और यह बात उन अधिकांश देशों के बारे में नहीं कही जा सकती, जिन्हें आमतौर पर उभरते बाजार कहा जाता है। उन्होंने बताया कि ब्लैकस्टोन फिलहाल एशिया-केंद्रित फंड के लिए बाजार में सक्रिय है और भारत कंपनी के लिए प्रमुख निवेश गंतव्य बना हुआ है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर श्वार्जमैन ने कहा कि इसका प्रभाव बिजली के आविष्कार और भाप इंजन जैसी ऐतिहासिक खोजों के बराबर होगा।
भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों के बाहर निकलने पर श्वार्जमैन ने कहा कि शेयर बाजार भावनात्मक और अस्थिर होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार पिछले पांच वर्षों में शानदार रहे हैं, लेकिन कुछ समय ऐसे भी आते हैं जब भारत कम आकर्षक लगता है और शेयर गिरते हैं। यह दीर्घकालिक तेजी के दौर में केवल अस्थायी गिरावट है।
श्वार्जमैन ने भारत की आर्थिक क्षमता को विशाल बताया। उन्होंने कहा कि भारत की प्रति व्यक्ति आय करीब 3,000 डॉलर है, जबकि अमेरिका में यह 70,000 डॉलर से अधिक और चीन में लगभग 13,000 डॉलर है। उनके मुताबिक,
इंटरव्यू के दौरान श्वार्जमैन को अपनी पत्नी का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे और निर्माता टेडी श्वार्जमैन की फिल्म ट्रेन ड्रीम्स को 98वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला है। यह सुनकर श्वार्जमैन ने खुशी जताई और उत्साह में हाथ हवा में उठा दिया।