फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयात-निर्यात: मई महीने में निर्यात में आया उछाल, जानिए कितना रहा व्यापार घाटा

Wed, 02 Jun 2021 02:13 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्यात मई में भारत का निर्यात 67.39 फीसदी बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। वहीं आयात 68.54 फीसदी बढ़कर 38.53 अरब डॉलर हो गया।
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत का निर्यात मई में 67.39 फीसदी बढ़कर 32.21 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान इंजीनियरिंग, दवा, पेट्रोलियम उत्पादों और रसायनों के निर्यात में खासतौर से तेजी देखी गई। पिछले साल मई में निर्यात 19.24 अरब अमेरिकी डॉलर और मई 2019 में यह 29.85 अरब अमेरिकी डॉलर था।

विज्ञापन


38.53 अरब डॉलर रहा आयात 
बयान के मुताबिक मई 2021 में आयात 68.54 फीसदी बढ़कर 38.53 अरब डॉलर हो गया, जो मई 2020 में 22.86 अरब डॉलर और मई 2019 में 46.68 अरब डॉलर था। 



9.45 अरब अमेरिकी डॉलर हुआ तेल आयात
मंत्रालय ने कहा, 'भारत इस तरह मई 2021 में 6.32 अरब अमेरिकी डॉलर के व्यापार घाटे के साथ एक शुद्ध आयातक है। मई 2020 में व्यापार घाटा 3.62 अरब डॉलर था। व्यापार घाटे में मई 2020 के मुकाबले 74.69 फीसदी की वृद्धि हुई।' समीक्षाधीन महीने में तेल आयात बढ़कर 9.45 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि मई 2020 में यह 3.57 अरब अमेरिकी डॉलर था।

पिछले साल निर्यात में आई थी गिरावट 
पिछले साल कोविड-19 महामारी के कारण लागू लॉकडाउन से निर्यात कारोबार में 60.28 फीसदी की तीव्र गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं इस साल मार्च में निर्यात 60.29 फीसदी बढ़कर 34.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर से भारतीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हुआ है। भारत सरकार के ताजा आंकड़े के अनुसार वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.3 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। वहीं पिछले साल (2019-20) में यह चार फीसदी रही थी। जबकि चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 1.6 फीसदी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें