भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक फिर से बढ़ा दी है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई उपायों का हिस्सा है। शुरुआत में हवाई क्षेत्र को 24 मई तक के बंद किया गया था, जिसे हर महीने बढ़ाया जा रहा है।
भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र को 24 सितंबर तक बंद रखने का फैसला लिया है। दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि बढ़ाने के लिए अलग-अलग नोटिस टू एयरमेन (NOTAMs) जारी किए हैं।
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। यह कदम पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई उपायों का हिस्सा है। शुरुआत में हवाई क्षेत्र को 24 मई तक के बंद किया गया था, जिसे हर महीने बढ़ाया जा रहा है। मौजूदा पाबंदियां 24 अगस्त तक लागू थीं, जिन्हें अब 24 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
भारत और पाकिस्तान का नोटिस टू एयरमेन
नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के अनुसार, यह प्रतिबंध पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों, पाकिस्तान एयरलाइंस/ऑपरेटरों के स्वामित्व या लीज पर लिए गए विमानों और सैन्य उड़ानों पर लागू होगा। यह पाबंदी 22 अगस्त को जारी नोटम के तहत 23 सितंबर, 2359 घंटे (यूटीसी) तक प्रभावी रहेगी। यह भारतीय समयानुसार 24 सितंबर, सुबह 5:30 बजे तक होगा। इसी तरह पाकिस्तान ने भी 20 अगस्त को नोटम जारी कर भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र की बंदी को आगे बढ़ा दिया था।