पेशेवर नेटवर्किंग मंच अपना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में नौकरी के रिकॉर्ड 1.81 करोड़ आवेदन आए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 30 फीसदी अधिक है। यह भारत के बढ़ते आर्थिक आशावाद और सभी क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से भर्ती में उछाल को बताता है।
देश के रोजगार बाजार में साल 2025 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। नौकरियों के लिए आवेदन 30 फीसदी बढ़ गए, जिनमें महिलाओं की अच्छी हिस्सेदारी रही।
विज्ञापन
पेशेवर नेटवर्किंग मंच अपना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च तिमाही में नौकरी के रिकॉर्ड 1.81 करोड़ आवेदन आए। यह आंकड़ा सालाना आधार पर 30 फीसदी अधिक है। यह भारत के बढ़ते आर्थिक आशावाद और सभी क्षेत्रों में डिजिटल माध्यम से भर्ती में उछाल को बताता है। इसके अलावा, लचीले कामकाज, समावेशी भर्ती प्रक्रिया और मझोले-छोटे शहरों में भी रोजगार के अवसर बढ़ने से कार्यबल में महिलाओं की संख्या बढ़ी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च तिमाही में महिलाओं के आवेदन सालाना आधार पर 23 फीसदी बढ़कर 62 लाख से अधिक रहे। यह वृद्धि चंडीगढ़, इंदौर और जमशेदपुर जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों में सबसे अधिक देखने को मिली। हाल ही में पढ़ाई पूरी करने वाले युवाओं (फ्रेशर्स) ने मार्च तिमाही में 66 लाख से अधिक आवेदन किए, जो एक साल पहले की तुलना में 46 फीसदी अधिक है। इस बीच, नियोक्ताओं की ओर से 3.1 लाख पदों के लिए आवेदन मंगाए गए, जो सालाना आधार पर 26 फीसदी अधिक है।