फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: SBI के एमडी स्वामीनाथन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर नियुक्त, महेश कुमार जैन का लेंगे स्थान

Tue, 20 Jun 2023 04:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reserve Bank New Deputy Governor: स्वामीनाथन जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
एसबीआई एमडी स्वामीनाथन जानकीरमण - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत सरकार ने मंगलवार को स्वामीनाथन जानकीरमन को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में नियुक्त किया है। जानकीरमन, वर्तमान में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक के पद पर हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नियुक्ति ज्वाइन करने की तारीख से तीन वर्षों के लिए की गई है। 

विज्ञापन


स्वामीनाथन जानकीरमन महेश कुमार जैन का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हो रहा है। जैन को जून 2018 में तीन साल के लिए डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उन्हें जून 2021 में दो साल की अवधि के लिए फिर से नियुक्त किया गया था।

जैन पर्यवेक्षण, वित्तीय समावेशन और विकास, उपभोक्ता शिक्षा और संरक्षण विभाग के प्रभारी हैं। हालांकि, डिप्टी गवर्नर के विभागों में समय-समय पर बदलाव होते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें