फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग: नए पोर्टल पर नहीं काम कर रहे कई फीचर्स, वित्त मंत्री ने खामियों को दूर करने को कहा

Wed, 23 Jun 2021 01:18 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए पोर्टल के कामकाज को लेकर इंफोसिस के अधिकारियों के साथ नए आयकर ई- फाइलिंग पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर समीक्षा बैठक की। 
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करदाताओं की आसानी के लिए वित्त मंत्रालय ने सात जून को आयकर विभाग का नया पोर्टल लॉन्च किया। सरकार ने इसके जरिए करदाताओं को कई तरह की सुविधाएं मिलने की बात कही थी। आयकर विभाग ने http://incometax.gov.in नाम से करदाताओं के लिए नई वेबसाइट पेश की है। लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद वेबसाइट में तकनीकी समस्या देखने को मिली। बिना किसी समस्या के आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए लॉन्च हुई नई वेबसाइट में दिक्कतें आईं।

विज्ञापन


नए आईटी पोर्टल की बड़ी दिक्कतें 
आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर कई तकनीकी खामियां सामने आ रही हैं और कई फीचर्स काम नहीं कर रहे हैं। 

  • जैसे ग्राहकों को लॉग इन करने में दिक्कत आ रही है। 
  • 'ई-कार्यवाही' टैब पर 'जल्द शुरू होने' का संदेश आ रहा है। 
  • रिफंड प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। 
  • करदाता पिछला ई-फाइल रिटर्न नहीं देख पा रहे हैं। 
  • फॉर्म 15CA और फॉर्म 15CB अपलोड नहीं हो पा रहा है। इससे रेमिटेंस यानी विदेश से भेजी गई रकम अटक गई है।
  • नए फर्म और नई कंपनियां रजिस्टर करने में असमर्थ है।
  • प्रोफाइल अपडेशन में भी कई तरह की खामियां हैं।

वित्त मंत्री ने उपभोक्ताओं की ओर से संभाला मोर्चा 
वेबसाइट में दिक्कतें आने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उपभोक्ताओं की ओर से मोर्चा संभाला। आयकर विभाग ने उपभोक्ताओं को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को इंफोसिस से कहा कि आयकर विभाग के नए पोर्टल में आ रही खामियों को तुरंत दूर किया जाए। 

विज्ञापन


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए पोर्टल के कामकाज को लेकर इंफोसिस के अधिकारियों के साथ नए आयकर ई- फाइलिंग पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कतों को लेकर समीक्षा बैठक की। वित्त मंत्रालय को पिछले कुछ दिनों में प्राप्त 700 से अधिक ईमेल में विभिन्न हितधारकों ने नए पोर्टल में 2,000 से ज्यादा कमियां गिनाई थीं। इनमें खासतौर से नए पोर्टल से जुड़ी 90 समस्यायें बताई गई। आयकर विभाग का नया ई- पोर्टल इंफोसिस ने तैयार किया है।

वित्त मंत्री ने क्या कहा?
बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक वित्त मंत्री ने इंफोसिस को आयकर पोर्टल को अधिक व्यवहारिक और सरल बनाने को कहा। सीतरमण ने नए पोर्टल में उपयोगकर्ताओं के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पोर्टल से करदाताओं को बेहतर अनुभव मिलना चाहिए।

वहीं बैठक के दौरान इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख और मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण राव के साथ कंपनी के अन्य अधिकारियों ने पोर्टल के कामकाज में आ रहे तकनीकी मुद्दों को स्वीकार करते हुए उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों और ताजा स्थिति से अवगत कराया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें