फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग के आंकड़े: प्रत्यक्ष कर में 35 फीसदी वृद्धि, गाड़ियों की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी

Sat, 10 Sep 2022 05:06 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

आयकर विभाग के मुताबिक, एक अप्रैल से 8 सितंबर, 2022 तक रिफंड घटाने के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.29 लाख करोड़ रुपये रहा। यह विगत समान अवधि के शुद्ध संग्रह से 30.17 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रत्यक्ष कर संग्रह मौजूदा वित्त वर्ष में 35.46 फीसदी बढ़कर 6.48 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें व्यक्तिगत आयकर भी शामिल है। यह संग्रह 2022-23 के लिए प्रत्यक्ष करों के कुल बजट अनुमान का 37.24 फीसदी है।

विज्ञापन


आयकर विभाग के मुताबिक, एक अप्रैल से 8 सितंबर, 2022 तक रिफंड घटाने के बाद प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.29 लाख करोड़ रुपये रहा। यह विगत समान अवधि के शुद्ध संग्रह से 30.17 फीसदी अधिक है। इस दौरान 1.19 लाख करोड़ रुपये के रिफंड दिए गए, जो पिछले साल से 65.29% ज्यादा है। व्यक्तिगत आयकर में 44.37 फीसदी व कॉरपोरेट कर में 25.95 फीसदी इजाफा हुआ है। 2022-23 के लिए 14.20 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष कर जुटाने का लक्ष्य रखा है। 

गाड़ियों की बिक्री 21 फीसदी बढ़ी
सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार और त्योहारी मांग से अगस्त में यात्री वाहनों की थोक बिक्री सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़कर 2,81,210 इकाई पहुंच गई। सियाम के मुताबिक, इस दौरान सभी श्रेणी के वाहनों की बिक्री 18 फीसदी बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें