CBDT Issues Refunds To More Than 1.79 Crore Taxpayers: इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को बताया कि इस वित्त वर्ष में अब तक 1.79 करोड़ करदाताओं को 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आईटी रिफंड जारी किया गए हैं। इसमें आकलन वर्ष 2020-21 के 1.41 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 27,111.40 करोड़ रुपये के हैं।
इनकम टैक्स विभाग ने गुरुवार को बताया कि इस वित्त वर्ष में अब तक 1.79 करोड़ करदाताओं को 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक के आईटी रिफंड जारी किया गए हैं। इसमें आकलन वर्ष 2020-21 के 1.41 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 27,111.40 करोड़ रुपये के हैं।
विज्ञापन
आयकर विभाग की ओर से इस संबंध में ट्वीट किया गया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल 2021 से 24 जनवरी 2022 के बीच 1.79 करोड़ से अधिक करदाताओं को 1,62,448 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। सीबीडीटी के ट्वीट में कहा गया कि इंडिविजु्अल के 1.77 करोड़ से ज्यादा मामलों में 57,754 करोड़ का रिफंड जारी किया गया है। कॉर्पोरेट के 2,23,952 मामलों में 1,04,694 करोड़ का रिफंड जारी किया गया है। इसमें असेसमेंट ईयर 2021-22 के 1.41 करोड़ मामलों में 27,111 करोड़ रिफंड जारी किए गए हैं।