फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर विभाग ने  60 दफ्तरों में ई-निर्वाण की खिड़की 

Wed, 15 Feb 2017 07:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
करदाताओं के लिए  महत्वाकांक्षी योजना ई निर्वाण की खिड़की को आयकर विभाग ने देशभर के चुनिंदा 60 दफ्तरों में शुरू कर दिया है। यह सुविधा शीघ्र ही 100 और दफ्तरों में शुरू की जाएगी। आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक आयकर संपर्क केन्द्र -आस्क- के नाम से शुरू की गई यह सुविधा जल्दी ही बेहद लोकप्रिय होगी क्योंकि इसकी संख्या बढ़ायी जा रही है।
विज्ञापन


फिलहाल यह 60 जगहों पर है जिसे शीघ्र ही बढ़ा कर 100 जगहों पर किया जाएगा। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि ढांचागत सुविधाओं की तंगी की वजह से इस सुविधा को नए केंद्रों पर विस्तार करने में थोड़ी देर हुई।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड -सीबीडीटी- ने इस सुविधा को पिछले साल ही शुरू कर दिया था। इस तंत्र के तहत यदि किसी करदाता को आयकर विभाग से कोई शिकायत है तो वह चाहे तो विभाग के पोर्टल पर ई-निर्वाण लिंक के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है या फिर आस्क केंद्रों पर जाकर शिकायत पंजीकृत करा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों पर जा सकते हैं आस्क केंद्र

आस्क केन्द्र पर शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें आसान सा एक पेज का फार्म भरना होगा। इसे जमा करने के बाद उसे एक उसकी शिकायत का अलग नंबर दिया जाएगा जिसके आधार पर वह आगे निराकरण की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी ले सकेगा।

अधिकारी के मुताबिक आस्क केन्द्र पर रिफंड में देरी, ई रिटर्न फाइल करने से जुड़े मामले, स्रोत पर कर कटौती से जुड़े मामले, आयकर विभाग में स्थायी खाता संख्या -पैन- से जुड़े मामलों आदि के संबंध में यहां शिकायत दर्ज कराय जा सकती है।

उन्होंने बताया कि जैसे ही आस्क केन्द्र पर शिकायत मिलती है, वहां तैनात कर्मचारी उस शिकायत को सिस्टम में फीड करते हैं और वह शिकायत संबंधित अधिकारी के पास पहुंच जाती है। इसके बाद काम शुरू हो जाता है। इन केन्द्रों में प्राप्त शिकायतों की मानिटरिंग ऑनलाइन ही होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें