फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक सुस्ती का मिला एक और संकेत, अगस्त में औद्योगिक उत्पादन 1.1 फीसदी गिरा

Fri, 11 Oct 2019 06:33 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था में छाई सुस्ती का एक और बड़ा संकेत मिला है। अगस्त माह में औद्योगिक उत्पादन 1.1 फीसदी गिर गया। इस दौरान मैन्यूफैक्चरिंग, बिजली उत्पादन और खनन सेक्टर में कमजोरी देखने को मिली। फरवरी 2013 के बाद यह औद्योगिक उत्पादन में सबसे बड़ी गिरावट कही जा रही है। 

विज्ञापन


वहीं एक साल पहले समान महीने यानी अगस्त, 2019 में आईआईपी में 4.8 फीसदी की बढ़ोतरी रही थी।

आईआईपी में 77 फीसदी का योगदान करने वाले विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन में 1.2 फीसदी की कमी दर्ज की गई, जबकि बीते साल समान महीने में 5.2 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं बिजली उत्पादन में 0.9 फीसदी की कमी दर्ज की गई, जबकि अगस्त, 2018 में 7.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी। खनन क्षेत्र की वृद्धि दर सपाट 0.1 फीसदी ही रही।
विज्ञापन


अप्रैल-अगस्त तक की अवधि पर गौर करें तो इस दौरान आईआईपी में 2.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जो बीते साल समान अवधि में रही 5.3 फीसदी से खासी कम थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें