फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IDBI Bank: बाजार में मंदी पर इस बैंक के शेयरों में जबरदस्त उछाल, निवेशकों को 5000 करोड़ से ज्यादा का फायदा

Mon, 10 Oct 2022 12:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IDBI Bank: आईडीबीआई बैंक में विनिवेश के लिए ईओआई जारी हो गया है। डीआईपीएएम ने निवेश के लिए बोलियां आमंत्रित की है। बता दें कि सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी 30.4% हिस्सेदारी बेचेगी। वहीं एलआईसी 30.24 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेगी।
विज्ञापन
IDBI Bank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में मंदी के बीच भी सरकारी से निजी होने जा रहे आईडीबीआई बैंक के शेयरों में दस फीसदी तक की मजबूती आई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर 11% चढ़कर 47.40 रुपये के भाव पर पहुंच गए। बता दें कि आईडीबीआई बैंक में सरकार और एलआईसी मिलकर अपनी 60.72 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की है। बाजार ने इस खबर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, इससे कंपनी के निवेशकों को 5000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा हुआ है। 

विज्ञापन

डीआईपीएएम ने आमंत्रित की हैं बोलियां

idbi bank

आईडीबीआई बैंक में विनिवेश के लिए ईओआई जारी हो गया है। डीआईपीएएम ने निवेश के लिए बोलियां आमंत्रित की है। बता दें कि सरकार आईडीबीआई बैंक में अपनी 30.4% हिस्सेदारी बेचेगी। वहीं एलआईसी 30.24 फीसदी की हिस्सेदारी बेचेगी।

गृह मंत्रालय से मंजूरी लेना होगा अनिवार्य

गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI

सरकार ने आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए पहली बार कंपनियों के लिए प्रथम चरण में ही गृह मंत्रालय की मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय नियंत्रण वाले सार्वजनिक उपक्रमों (CPSE) के निजीकरण की प्रक्रिया में शामिल होने वाली बोलीदाता कंपनियों के लिए दूसरे चरण में सुरक्षा मंजूरी लेने की बाध्यता होती थी।

16 दिसंबर तक लगाई जा सकेगी बोली

एलआईसी आईपीओ - फोटो : अमर उजाला

सरकार और एलआईसी मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72% प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने वाली है। बैंक में विनिवेश के लिए DIPAM की ओर से जारी EOI के अनुसार बोलीकर्ता इसके लिए 16 दिसंबर तक बोली लगा सकेंगे।   

विज्ञापन

कंपनी के शेयर मजबूत होने से निवेशकों को 5000 करोड़ का लाभ 

शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

शेयर बाजार में सोमवार के कारोबार में आईडीबीआई बैंक के शेयर दस प्रतिशत तक मजबूत हो गए हैं। शेयरों में आई इस मजबूती से निवेशकों को बड़ा फायदा हुआ है। इस बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में 5000 करोड़ रुपये से अधिक का इजाफा हुआ है। सात सितंबर 2022 को बैंक के शेयर 42.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। इस भाव पर बैंक का मार्केट कैप 45,912.75 करोड़ रुपये था। सोमवार को इंट्रा-डे में आईडीबीआई बैंक के शेयर 47.40 रुपये के हाई पर पहुंच गए। अब  कंपनी का मार्केट कैप 5,053.64 करोड़ रुपये बढ़कर 50,966 करोड़ रुपये हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें