फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax: वित्तीय वर्ष 2023 तक चार वर्षों में 5095 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, मंत्री ने सदन को बताया

Mon, 18 Dec 2023 05:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Income Tax: वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की ओर से लोकसभा में साझा किए गए तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के विवरण के अनुसार 2019-20 में कुल 984 समूहों की तलाशी ली गई और उस दौरान जब्त की गई संपत्ति का मूल्य 1,289 करोड़ रुपये था। उस वित्त वर्ष के दौरान कुल 365 अभियोजन शुरू किए गए थे।
विज्ञापन
आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2022-23 तक चार साल में 2,980 समूहों के खिलाफ तलाशी और जब्ती की कार्रवाई की कार्रवाई की। इस दौरान करीब 5,095.45 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की ओर से लोकसभा में साझा किए गए तलाशी और जब्ती की कार्रवाई के विवरण के अनुसार 2019-20 में कुल 984 समूहों की तलाशी ली गई और उस दौरान जब्त की गई संपत्ति का मूल्य 1,289 करोड़ रुपये था। उस वित्त वर्ष के दौरान कुल 365 अभियोजन शुरू किए गए थे।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2020-21 में 569 समूहों की तलाशी ली गई, जिससे 881 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। तब 145 मामलों में अभियोजन शुरू किया गया। 2021-22 में, 686 समूहों की तलाशी ली गई और 1,159.59 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, और 115 मामलों में अभियोजन शुरू किए गए। 2022-23 के दौरान 741 समूहों की तलाशी ली गई, 1765.56 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई और 97 अभियोजन शुरू किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें