फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Department: आईटी विभाग ने मैरिको समूह के खिलाफ सर्वेक्षण अभियान चलाया, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 17 Sep 2025 01:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IT Department: आईटी विभाग ने बताया कि कर विभाग की टीमें कर चोरी की जांच के तहत मैरिको समूह के वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही हैं। आईटी कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए कंपनी से तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग ने बुधवार को कर चोरी के आरोप में मैरिको समूह के विभिन्न व्यावसायिक परिसरों पर सर्वेक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई विभाग की मुंबई जांच शाखा की ओर से की जा रही है।

विज्ञापन


आईटी विभाग ने बताया कि कर विभाग की टीमें कर चोरी की जांच के तहत कंपनी के वित्तीय दस्तावेजों और लेनदेन की जांच कर रही हैं। आईटी कार्रवाई पर टिप्पणी के लिए कंपनी से तत्काल संपर्क नहीं किया जा सका।

मैरिको भारत की अग्रणी उपभोक्ता वस्तु कंपनियों में से एक है जो वैश्विक सौंदर्य और स्वास्थ्य श्रेणियों में काम करती है।

कंपनी के एक बयान के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान भारत और एशिया व अफ्रीका के चुनिंदा बाजारों में बेचे गए अपने उत्पादों के जरिए उसने 1.3 बिलियन डॉलर का कारोबार हासिल किया। सर्वेक्षण अभियान के एक हिस्से के रूप में कर विभाग जांचाधीन इकाई के व्यावसायिक परिसर का औचक दौरा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें