Hurun Report: मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया इंडेक्स (एमबीएचएक्स) और लक्जरी उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025 के साथ जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को 1.42 लाख अमीर परिवारों के साथ देश के "करोड़पतियों की राजधानी" कहा गया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में 8.5 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले परिवारों की संख्या 2021 के बाद से अब तक 90% बढ़ी है।
भारत की समृद्धि में नाटकीय वृद्धि हुई है। देश में 8.5 करोड़ या उससे अधिक की नेट वर्थ वाले परिवारों संख्या 2021 के 4.58 लाख से 90% बढ़कर 2025 में 8.71 लाख हो गई है। मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया वेल्थ रिपोर्ट 2025 में यह दावा किया गया है।
विज्ञापन
मर्सिडीज-बेंज हुरुन इंडिया इंडेक्स (एमबीएचएक्स) और लक्जरी उपभोक्ता सर्वेक्षण 2025 के साथ जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार मुंबई को 1.42 लाख अमीर परिवारों के साथ देश के "करोड़पतियों की राजधानी" कहा गया है। इसके बाद दिल्ली (68,200) और बेंगलुरु (31,600) का स्थान है। महाराष्ट्र 1.78 लाख करोड़पति परिवारों के साथ देश में सबसे आगे है। इसका जीएसडीपी के इजाफे में 55% योगदान है।
रिपोर्ट के अनुसार मर्सिडीज-बेंज की बिक्री नए अरबपतियों, सेंसेक्स के प्रदर्शन और जीडीपी का एक संयुक्त संकेतक है। एमबीएचएक्स नाम का यह संकेतक लगभग 200% बढ़ा है। वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश के करोड़पतियों की संपत्ति में मजबूत वृद्धि इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सर्वेक्षण के निष्कर्ष बताते हैं कि करोड़पति डिजिटल भुगतान (यूपीआई एप 35%), शेयर, रियल एस्टेट और सोने को अपने शीर्ष निवेश के रूप में पसंद करते हैं। दूसरी ओर, रोलेक्स, तनिष्क, एमिरेट्स और एचडीएफसी बैंक उनके सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ब्रांड रहे।
हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा, "भारत का धन सृजन वास्तविक और लचीला है।" मर्सिडीज-बेंज इंडिया के एमडी और सीईओ संतोष अय्यर ने कहा कि यह सूचकांक भारत के संपन्न वर्ग की नब्ज और उसके विकसित होते विलासिता उपभोग पैटर्न को दर्शाता है।