फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरियट होटल के समर्थन में आई होटल इंडस्ट्री, कहा- 442 रुपये में दो केले देकर कुछ भी नहीं किया गलत

Tue, 30 Jul 2019 10:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के जेडब्ल्यू मेरियट द्वारा अभिनेता राहुल बोस को दो केले 442 रुपये में देने का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। अब होटल के ऊपर जीएसटी कमिश्नर द्वारा जुर्माना वसूलने के बाद होटल इंडस्ट्री भी मेरियट होटल के पक्ष में खड़ी हो गई है। 

विज्ञापन


फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा है कि होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है। शहरों में सड़क किनारे बिकने वाली 10 रुपये की कॉफी भी 250 रुपये की हो जाती है। होटल सामान को केवल खरीदते नहीं है, बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलरी, साफ सुथरा फल देते हैं, जिसके लिए इतना पैसा ग्राहक से चार्ज करना वाजिब है।
 

18 फीसदी जीएसटी भी सही

दो केलों पर 18 फीसदी जीएसटी लगाने की बात को भी कोहली ने सही माना है। कोहली ने कहा कि अगर होटल किसी तरह की कोई सेवा देता है तो उसको जीएसटी वसूलना पड़ेगा। यह सरकार की तरफ से जारी किया हुआ आदेश है और उसका पालन करना ही पड़ेगा। 

विज्ञापन

 

25 हजार का जुर्माना  

बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के 442.50 रुपये वसूलना होटल जेडब्ल्यू मेरियट को बड़ा महंगा पड़ा। टैक्स फ्री आइटम पर गलत तरीके से जीएसटी वसूलने पर एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने होटल पर 25 हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया।

शुक्रवार को होटल को दिए शोकॉज नोटिस के बाद शनिवार को निर्धारित समय तक कोई जवाब होटल मैनेजमेंट की ओर से नहीं दिए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। इस संदर्भ में असिस्टेंट एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर आरके चौधरी ने बताया कि होटल द्वारा अभिनेता राहुल बोस को जो आइटम परोसा गया था, वह टैक्स फ्री था।

विज्ञापन


इसके बावजूद होटल ने टैक्स लगा दिया। होटल को अपना पक्ष रखने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया था। लेकिन होटल की ओर से निर्धारित समय तक कोई भी जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद सुनवाई करके होटल पर 25 हजार रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि इसमें 12500 रुपये यूटीजीएसटी और 12500 सीजीएसटी लगाई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें