फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः आय घटने के बाद भी हीरो मोटोकॉर्प के मुनाफे में 36 फीसदी की बढ़ोतरी

Tue, 30 Jul 2019 08:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही के मुनाफे में 36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिली है। 

इतना बढ़ा मुनाफा

कंपनी को साल दर साल के आधार पर मुनाफा 35.89 फीसदी बढ़कर के 1256.89 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में कंपनी को 924.74 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

आय में मामूली गिरावट

तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय घटकर 8,185.97 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,913.27 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने सरकार से मांग की है कि वो दोपहिया वाहनों पर लगने वाली 28 फीसदी जीएसटी दर को कम करके 18 फीसदी कर दें सेक्टर को राहत मिल सके। कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी निरंजन गुप्ता ने कहा कि ऑटो इंडस्ट्री लाखों लोगों को रोजगार देती हैं। हालात को देखते हुए सरकार को इसमें दखल देना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें