फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के बाद मिनरल वाटर के बिजनेस में उतरी एचपीसीएल, लांच किया यह ब्रांड

Fri, 02 Nov 2018 04:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश-विदेश में पेट्रोलियम पदार्थ बेचने वाली कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) अब देशभर में मिनरल वाटर भी बेचेगी। कंपनी ने प्रायोगिक तौर पर हैदराबाद में इसकी बिक्री शुरू कर दी है, जल्द ही इसे उत्तर भारतीय बाजार में भी उतारे जाने की संभावना है।

विज्ञापन


एचपीसीएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एम के सुराना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के परिणाम जारी करने के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि उन्होंने पिछले महीने ही रीमिनेरो ब्रांड नाम से हैदराबाद में मिनरल वाटर उतारा है।

इसके लिए कंपनी ने सीएसआईआर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी से करार किया है। यह रीमिनरलाइज्ड नैनो फिल्टर्ड पैकेज्ड पेयजल है, जो कि बाजार में बिकने वाले अन्य ब्रांड के पेयजल से कहीं बेहतर है। एक लीटर वाले इस मिनरल वाटर बोतल की कीमत 20 रुपये रखी गई है। 
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल बनाने वाले मिनरल वाटर कैसे बनाने लगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि रिफाइनरी में बॉयलर के उपयोग के लिए कंपनी पहले से ही मिनरल वाटर बनाती रही है। दरअसल उसमें बेहतर किस्म के मिनरल वाटर का उपयोग होता है। अब जबकि इसका बाजार बढ़ रहा है, तो फिर कंपनी ने इसे बाजार में भी उतारने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसे उत्तर भारत के बाजार में भी उतारा जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें