फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुजा और सेरबेरस कैपिटल मिलकर खरीद सकते हैं यस बैंक में हिस्सेदारी

Fri, 21 Feb 2020 10:14 AM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
yes bank - फोटो : PTI
विज्ञापन

हिंदुजा ग्रुप न्यूयॉर्क के सेरबेरस कैपिटल मैनेजमेंट एलपी के साथ मिलकर भारत में व्यापार बढ़ाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि ये दोनों मिलकर यस बैंक में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों ने इस संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक के साथ बैठक भी की थी। माना जा रहा है कि इस कंसोर्टियम में कुछ और निवेशक भी शामिल हो सकते हैं। 

देश का चौथा सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक यस बैंक इन दिनों नकदी के संकट से जूझ रहा है। यस बैंक की पिछले एक साल से फंड जुटाने की सारी कोशिशें नाकाम हो चुकी हैं। बैंक के शेयर में भी 80 फीसदी तक की गिरावट आ चुकी है। 
विज्ञापन


बैंक वित्तीय सेहत कमजोर होने की खबरों को कर चुका है खारिज
यस बैंक वित्तीय सेहत कमजोर होने की चिंताओं को पहले ही खारिज कर चुका है। बैंक के अनुसार उसकी पूंजी पर्याप्तता सहज स्तर पर बनी हुई है और इसे ज्यादा मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों से उसकी वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें